NDTV India, Shubhankar Mishra: तेज-तर्रार एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शुभांकर मिश्रा(Shubhankar Mishra) को लेकर इन दिनों मीडिया गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म है। एनडीटीवी इंडिया के Consulting Editor शुभांकर मिश्रा रात 8 बजे का अपना प्राइम टाइम शो ‘कचहरी’ छोड़ इन दिनों लंदन में हैं। वो लीजेंड प्रीमियर लीग कवर कर रहे हैं। लीजेंड क्रिकेटर्स का इंटरव्यू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: TRP NEWS: किस चैनल के ‘सितारे’ बुलंद, किसके ‘तारे’ जमीं पर..!



शुभांकर की गैर हाजिरी में उनका शो चैनल के एडिटर और सीनियर एंकर आशुतोष चतुर्वेदी को दे दिया गया है। रात 8 बजे के शो के ‘कचहरी’ के प्रोड्यूसर भरत श्रीवास्तव भी आजतक में वापसी कर चुके हैं। और तो और सूत्रों के मुताबिक शुभांकर के शो ‘कचहरी’ का फॉर्मेट भी बदल दिया गया है।

इसमें कोई शक नहीं कि शुभांकर एनडीटीवी इंडिया में सिर्फ एक शो का Contract साइन करके ही आए हैं। ऐसी जानकारी मिली है। बाकी वो खुद का काम करते रहेंगे। यहां तक तो सब ठीक है। लेकिन बड़ा सवाल ये कि शुभांकर का अपना काम NDTV इंडिया के रात बजे के शो कचहरी से ऊपर हो गया है। दूसरा बड़ा सवाल ये कि अगर कोई एंकर बाहर गया है तो उसके शो का फॉर्मेट कैसे बदल सकता है।
अलग-अलग लोग, अलग-अलग राय..शुभांकर मिश्रा और एनडीटीवी इंडिया को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन इस मुद्दे ने ‘कचहरी’ में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।
Disclaimer: मीडियाकर्मियों द्वारा बातचीत पर आधारित। ख़बरी मीडिया ख़बर की पुष्टि नहीं करता है।))
