Mr & Mrs Mahi: आज शाम Gaur City Mall आ रही हैं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

TOP स्टोरी Trending एंटरटेनमेंट ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

मिस्टर एंड मिसेज माही’(Mr & Mrs Mahi) की अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मशहूर गौड़ सिटी मॉल(Gaur City Mall) आ रही हैं जहां वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगी। Gaur City Mall ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसे शेयर किया है। जान्हवी ने बताया है कि वो आज शाम 6.30 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल आ रही हैं।

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म में दोनों क्रिकेट खेलते नज़र आएंगे।