MP News

MP News: CM मोहन यादव की इन दो योजनाओं ने किसान की बदल दी जिंदगी, सालाना 10-15 लाख की कमाई संभव

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के कुशल नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। एमपी के बुरहानपुर जिले के बसाड़ गांव में रहने वाले किसान योगेश पाटिल की जिंदगी प्रदेश सरकार की दो योजनाओं से पूरी तरह बदल गई है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना और आचार्य विद्यासागर योजना से योगेश ने लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

परंपरागत खेती से पशुपालन की ओर छलांग

योगेश पाटिल पहले पारंपरिक खेती-किसानी पर निर्भर थे, जहां कमाई सीमित थी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पा रही थी। लेकिन जब पशु चिकित्सा डॉक्टर अजय रघुवंशी ने उन्हें सीएम डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकताओं के अनुरूप चल रही इन दो योजनाओं की जानकारी दी, तो योगेश ने तुरंत आवेदन किया। दोनों योजनाओं का लाभ उठाकर उन्होंने पशुपालन शुरू किया। आज चार वर्षों से वे इस व्यवसाय में लगे हैं और उनकी मेहनत रंग लाई है।

सालाना 10 से 15 लाख की कमाई, 10 लोगों को रोजगार

योगेश पाटिल अब 50 दुधारू पशुओं का पालन कर रहे हैं। उनके फार्म से रोजाना 3 से 4 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाला दूध उत्पादित होता है, जिसकी मांग स्थानीय बाजार में बहुत अधिक है। इसकी वजह से उनकी सालाना कमाई 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गई है। पहले केवल खेती से होने वाली मामूली आय अब दोगुनी हो गई है खेती के साथ-साथ पशुपालन से अतिरिक्त आय हो रही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि योगेश अब गांव के 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। यह सीधे सीएम डॉ. मोहन यादव के ‘आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’ के विजन को साकार करता है, जहां पशुपालन न केवल व्यक्तिगत आय बढ़ाता है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन भी करता है।

ये भी पढ़ेंः MP News: धार में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास, CM मोहन यादव और जेपी नड्डा ने किया भूमिपूजन

किसानों के लिए वरदान

डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना (Dr. Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Scheme) के तहत दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए 25-33% तक सब्सिडी और बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध है। यह योजना दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। वहीं आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना देशी गौवंश के संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि पर फोकस करती है, जिसमें 10 लाख तक का ऋण और अनुदान मिलता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में ऐसी योजनाएं प्रदेश को दूध उत्पादन में अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। योगेश पाटिल जैसे किसान इसका जीता-जागता प्रमाण हैं कि सरकार की सही नीतियां और किसानों की मेहनत मिलकर चमत्कार कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः MP News: नए साल में 15 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव देंगे कैशलेस इलाज की सुविधा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) का संकल्प है कि मध्य प्रदेश जल्द ही देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा। योगेश पाटिल की सफलता इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है। ऐसी योजनाओं से न केवल किसानों की जिंदगी बदल रही है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी नई ऊंचाइयों को छू रही है।