MP News: Rahul Gandhi is free, he has no work! CM Mohan Yadav's taunt

MP News: राहुल गांधी फुर्सत से हैं, उनके पास कोई काम नहीं! CM Mohan Yadav का तंज

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: कांग्रेस लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Congress Lok Sabha MP and Opposition Leader Rahul Gandhi) द्वारा इंदौर घटना पर दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फुर्सत से हैं, उनके पास कोई काम नहीं है। उनकी अपनी पार्टी में क्या चल रहा है, उन्हें खुद मालूम नहीं है। कोलकाता में क्या हो रहा है ये उन्हें मालूम नहीं है। वे देश को लज्जित करने का काम अमेरिका (America) में करते हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने इंदौर गैंगरेप की घटना के लेकर सोशल साइट X पर लिखा था ‘मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें- देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

उनके इस बयान पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फुर्सत से हैं, उनके पास कोई काम नहीं है। उनकी अपनी पार्टी में क्या चल रहा है, उन्हें खुद मालूम नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि अगर हम जय श्रीराम और जय श्री कृष्ण कहते हैं तो पता नहीं क्यों उनके पेट में दर्द होने लगता है। अयोध्या के राम मंदिर में उन्हें दुर्भाग्य दिखाता है। आज भी कांग्रेस का बड़े से बड़ा नेता श्रीराम दर्शन के लिए अयोध्या नहीं गए, वो सिर्फ वोट की राजनीति करेंगे। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि देश के अंदर नफरत फैला रहे हैं। देश के अंदर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं ऐसे लोग यहां और अमेरिका जाकर भी देश की बुराई करतें हैं। राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, यह देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi: अमित शाह से मिले CM Mohan Yadav, MP के सियासी गरियारों में होने लगी चर्चा

बता दें, मंगलवार (Tuesday) की आधी रात इंदौर के जामगेट पर्यटन स्थल के पास सेना के दो ट्रेनी अफसर अपनी महिला मित्रों के खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा रहे थे, तभी कुछ लोग वहां आ गए। पुलिस के मुताबिक उन लोगों ने उनके साथ लूटपाट की। इसके बाद एक अधिकारी और एक महिला को लेकर वो अपने साथ चले गए। साथ ही कहा कि 10 लाख रुपए लेकर आओ। पुलिस के मुताबिक सभी आसपास के गांवों के हैं। आर्मी के ट्रेनी अफसरों को आशंका है कि उसके महिला मित्र के साथ आरोपियों ने गलत किया है। फिलहाल, पुलिस ने लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और रेप का मामला दर्ज किया है।

MP News: बीना को CM Mohan Yadav ने दी 215 करोड़ की सौगात

वहीं, इस घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि ऐसे मामले पर सरकार सख्त है। कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं कुछ और बाकी हैं, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।