MP News: Mohan government will bring new pharma policy, said at India Chem in Mumbai - Mohan Yadav

MP News: नई फार्मा पॉलिसी लाएगी मोहन सरकार, मुंबई में India Chem में बोले- Mohan Yadav

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार (Mohan Yadav) राज्य में नई फार्मा पॉलिसी (New Pharma Policy) लाने जा रही है। ये बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने मुंबई में आयोजित इंडिया केम- 2024 (India Chem- 2024) के 13वें संस्करण में कहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केमिकल (Chemical), फार्मा (Pharma), पेट्रो-केमिकल (Petro-Chemical) और प्लास्टिक (Plastic) जैसे उद्योगों के लिए बेहतरीन इको-सिस्टम (ECO System) मौजूद है और इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक आकर्षक फार्मा पॉलिसी लाने जा रही है। इससे न केवल निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश 160 से ज्यादा देशों को दवाएं निर्यात कर रहा है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11,889 करोड़ के फार्मा उत्पादों का निर्यात हुआ है। जिससे प्रदेश का देश में चौथा स्थान है।

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: केंद्र से मोहन सरकार को 14,000 करोड़ गिफ्ट, अब नहीं लेना पड़ेगा कर्ज…

इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बीना में 50,000 करोड़ रुपए की लागत से भारत पेट्रोलियम की एक बड़ी पेट्रो-केमिकल परियोजना का भूमि पूजन किया है। जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही, 35,000 करोड़ रुपए की लागत वाली गेल इंडिया की एक और पेट्रो-केमिकल परियोजना पर काम जारी है। इन परियोजनाओं से लगभग 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

प्रदेश में वर्तमान में 275 फार्मा यूनिट्स कार्यरत हैं। रतलाम (Ratlam), झाबुआ (Jhabuaa) और इंदौर (Indore) में फार्मा क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा, रायसेन (Raisen) जिले के तामोट (Tamot) और ग्वालियर (Gwalior) के बिलोवा में प्लास्टिक पार्क और रतलाम में एक वृहद फार्मा बायोटेक केमिकल जोन (Large Pharma Biotech Chemical Zone) का विकास हो रहा है। झाबुआ के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल उद्योगों के लिए आधुनिक अधोसंरचना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने बताया कि फार्मा (Pharma), पेट्रो-केमिकल (Petro-Chemical) और प्लास्टिक (Plastic) क्षेत्र में निवेश के लिए कई उद्योग समूहों ने रुचि दिखाई है। राज्य सरकार की नीतियों और निवेश के अवसरों को उजागर करने के लिए मुंबई (Mumbai), कोयंबटूर (Coimbatore), बैंगलुरू Bangalore) और कोलकाता (Kolkata) में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: हरियाणा में सीएम मोहन यादव की दमदार एंट्री, अमित शाह के साथ दिखे कदमताल करते