MP News: 6 MP devotees died in a road accident, CM Mohan Yadav announced financial help.

MP News: सड़क दुर्घटना में MP के 6 श्रद्धालुओं की मौत, CM Mohan Yadav ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

मध्यप्रदेश राजस्थान
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सड़क दुर्घटना (Road Accident) में जान गंवाने वाले छह श्रद्धालुओं को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। दरअसल, राजस्थान के बूंदी (Bundi) में आज (रविवार) सुबह सड़क हादसे मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग खाटू श्याम (Khatu Shyam) के दर्शन के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुःखद घटना पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं बिकना चाहिए मांस-मदिरा- CM Mohan Yadav का सख्त निर्देश

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली थाना इलाके के तालाब गांव के पास रविवार (Sunday) की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं, कार में सवार यात्री उसमें बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला लिया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, मध्यप्रदेश के देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में असमय मृत्यु का दुःखद समाचार मिल रहा है। हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।