CM Mohan Yadav

MP: CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों को दी बड़ी सौगात

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर: CM Mohan Yadav

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने प्रदेश की लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आपको बता दे मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav government) अब लाडली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) की पात्र महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर देने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया है। मोहन यादव सरकार ने कहा कि लाडली बहनों को सिलेंडर (Cylinder) के सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। इससे ऊपर की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण..CM भजनलाल का बड़ा ऐलान

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाए। इसके लिए बजट में भी प्रावधान कर लिया गया है। अभी गैस सिलेंडर लगभग 848 रुपए में मिल रहा है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देने होंगे। बाकी 398 रुपए प्रदेश सरकार प्रतिपूर्ति देगी। लगभग 160 करोड़ रुपए का व्यय होगा। लाडली बहनों को लेकर हमारी घोषणा थी कि सब्सिडी पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन पर भी लाडली बहनों को विशेष उपहार देने जा रही है। लाडली बहनों के खाते में 1 अगस्त को अलग से 250 रुपए की राशि आवंटित की जाएगी। बीजेपी सरकार लाडली बहनों को हर महीने 1250 की आर्थिक सहायता करेगी। यानी इस महीने लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी।

ये भी पढ़ेंः लंच में PM मोदी ने CM विष्णुदेव साय को बगल में बिठाया..राज्य के हालात पर चर्चा

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस सहायता से लाडली बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और घर चलाने में बड़ी सहायता मिलेगी।

आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी मिला तौहफा

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी में कार्य करने वाली बहनों के लिए सीएम मोहन यादव ने महत्वपूर्ण निर्णय है। आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा। प्रदेश की 57 हजार 324 बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।