Mohan Yadav: Mohan government announced, Rs 51 thousand will be given for the marriage of martyr's daughter.

Mohan Yadav: मोहन सरकार का ऐलान, शहीद की बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपए

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार (Mohan Government) शहीद की बहन-बेटियों की शादी के लिए 15 नहीं, बल्कि 51 हजार रुपए देगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। दरअसल, राजधानी भोपाल (Bhopal) के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में रविवार (20 अक्टूबर) को पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) बतौर मुख्यातिथि (Chief Guest) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के हित में कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि अब बलिदानी के बहन-बेटियों की शादी में सरकार 15 हजार रुपए की बजाए 51 हजार रुपए की सहायता देगी। साथ ही मां को हर माह मिलने वाली सहायता 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए की जा रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में बलिदान होने वाले सेना/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बलिदानियों के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: एमपी की बेटी की मौत, 10 दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर, सीएम मोहन यादव की कोशिशों से मिली सफलता

वहीं, प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्य प्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिवर्ष की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के सेवा क्षेत्र का मनोबल उच्च स्तर पर पहुंचा है।

ये भी पढ़ेंः MP News: नई फार्मा पॉलिसी लाएगी मोहन सरकार, मुंबई में India Chem में बोले- Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ सहित विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Tadav) ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता के साथ लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया।