Two anchors Ashok Srivastava and Prakhar Srivastava changed the face of DD

DD के दो न्यूज़ एंकरों का कमाल, बदल गई सरकारी चैनल की चाल !

TV
Spread the love

दो एंकर अशोक श्रीवास्तव और प्रखर श्रीवास्तव ने बदला DD का चेहरा

दूरदर्शन(DD) का नाम सुनते ही मन में छवि 80 और 90 के दशक की बनती है। जब दूरदर्शन(Doordarshan) के सामने अन्य प्रायवेट चैनल की चुनौतियां नहीं थीं। लेकिन वर्ष 2000 तक आते-आते दूरदर्शन की मोनोपॉली खत्म हो गई। न्यूज़ चैनल के मामले में भी यही हुआ। वर्ष 2004 में पूरे जोरशोर से 24 घंटे का डीडी न्यूज़ चैनल लाया तो गया, लेकिन यह सरकारी चैनल के अलावा अपनी कोई और पहचान न बना पाया। लेकिन अब पूरे 20 साल बाद डीडी न्यूज़ नये कलेवर, नये तेवर में दिख रहा है और इस बदलाव के दो सबसे बड़े चेहरे हैं, इसके दो एंकर अशोक श्रीवास्तव(Ashok Shrivastava) और प्रखर श्रीवास्तव(Prakhar Shrivastava)। जो इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अशोक श्रीवास्तव डीडी न्यूज पर ‘दो टूक’ नाम के डिबेट शो में धमाल मचा रहे कर रहे हैं वहीं प्रखर श्रीवास्तव ‘पांच की पंचायत’ में कमाल कर रहे हैं। इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया साइट्स X (पूर्व Twitter), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में वायरल हो रहे हैं। इन दोनों के कार्यक्रमों को यूट्यूब पर भी खूब देखा जा रहा है। वाट्सएप पर भी इनके वीडियो खूब चल रहे हैं और चर्चा बटोर रहे हैं।

अशोक श्रीवास्तव जहां तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे हैं, वहीं प्रखर श्रीवास्तव ने अपने ढाई दशक के करियर में देश के करीब करीब हर बड़े चैनल में काम किया है। दोनों का ये अनुभव स्क्रीन पर भी साफ दिखता है। दोनों हर डिबेट में ऐसे-ऐसे तथ्य लाते हैं जो पहले कभी किसी को नहीं पता थे।

यही वजह है कि इनके तर्कों के आगे विरोधियों और पार्टी प्रवक्ताओं की बोलती बंद हो जाती है। यहां तक कि कांग्रेस ने तो अशोक श्रीवास्तव के शो ‘दो टूक’ का बहिष्कार ही कर दिया था। इन दिनों अशोक श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी vs खान मार्केट गैंग’ खूब चर्चा में है। जिसमें देश विरोधी इकोसिस्टम की पूरी कलई खोली गई है।

प्रखर श्रीवास्तव की बात की जाये तो आधुनिक भारत के इतिहास की बेहद शानदार जानकारियां रखते हैं। उन्होंने गांधी हत्याकांड पर ‘हे राम’ के नाम से एक बेस्ट सेलर पुस्तक भी लिखी है। गांधीजी, नेहरुजी, सरदार पटेल, डॉ. अंबेडकर से जुड़े तथ्य और आधुनिक भारत का पूरा इतिहास इनकी उंगलियों पर रखा हुआ है। और यही कारण है कि प्रखर श्रीवास्तव अपनी इन जानकारियों को टीवी डिबेट में तपाक से इस्तेमाल कर लेते हैं, वो भी पुस्तक के नाम और पेज नंबर के साथ।

लेकिन इस बदलते कलेवर और तेवर के लिये बधाई डीडी न्यूज़ के मैनेजमेंट के लिये भी बनती है। जिन्होंने सरकारी ढर्रे से निकल कर इतने आक्रमक अंदाज़ में अपने एंकर्स को डिबेट करने की छूट दी है। सोशल मीडिया पर नेटीजन खुलकर लिख रहे हैं कि डीडी न्यूज भी अब किसी से कम नहीं है। अगर डीडी न्यूज़ इसी रफ्तार से चला तो वो दिन दूर नहीं जब ये प्रायवेट न्यूज़ चैनलों के लिये चुनौती बन जाएगा।

एक बात और….. सोशल मीडिया पर कई लोग ये चर्चा करते हैं कि अशोक और प्रखर आपस में भाई हैं या फिर करीबी रिश्तेदार हैं। असल में दोनों श्रीवास्तव हैं और साथ ही दोनों का अंदाज भी एक जैसा दिखता है, इसीलिए लोगों को ये भ्रम हो जाता है। लेकिन खबरी मीडिया ने पता किया है कि इन दोनों के बीच कोई रिश्तेदारी नहीं हैं। लेकिन इन दोनों की कैमस्ट्री गज़ब है। इसका साक्ष्य उस समय मिला जब प्रसिद्ध टीवी एंकर सुशांत सिन्हा ने इन दोनों को अपने जानेमाने शो ‘टॉप एंगल विद सुशांत सिन्हा’ में पॉडकास्ट के लिये आमंत्रित किया था। इस पॉडकास्ट में अशोक और प्रखर ने खूब समां बांधा था, जिसे कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा।