Punjab

मंत्री तरुनप्रीत सौंद ने खेल और खिलाड़ियों के लिए CM Maan के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों की सराहना की

पंजाब
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है: कैबिनेट मंत्री सौंद

मंत्री सौंद ने सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

Punjab News: पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खेल और खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों की भरपूर सराहना की है।
ये भी पढ़ेः फिनलैंड जाने वाले प्राइमरी शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूर्ण: Harjot Bains

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित हॉकी स्टेडियम में सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए सौंद ने कहा कि अन्य खेलों के साथ-साथ पंजाब सरकार राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी की नौकरी दी गई है, जिनमें वे हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक और ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब ने 2023 में नई खेल नीति बनाई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले तैयारियों के लिए नकद राशि दी जाती है और पंजाब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कारों से सम्मानित करती है।

सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स के 19 पंजाबी खिलाड़ियों को हाल ही में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान कुल 12.50 करोड़ रुपये वितरित किए। इनमें से 10 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे जिन्होंने कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा, मान सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 32 पंजाबी खिलाड़ियों को 29 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया था। नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले पंजाब के 136 खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ 58 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था।

ये भी पढ़ेः CM Maan ने ग्रामीणों से विकास के लिए पंचायती चुनाव सर्वसम्मति से करने की अपील की

उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में मौजूदा सरकार लगभग 88 करोड़ रुपये का इनाम खिलाड़ियों को वितरित कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है। निचले स्तर से खिलाड़ी तैयार करने के लिए हर साल “खेल वतन पंजाब” का आयोजन किया जा रहा है। इसका तीसरा सीजन चल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल वतन पंजाब के दूसरे सीजन में लगभग साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लगभग 11,000 विजेता खिलाड़ियों को 8.69 करोड़ रुपये की नकद राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी।

मंत्री तरुनप्रीत सौंद ने पंजाब के युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।