Mango Shake Side Effects:गर्मी में मैंगो शेक पीने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़िए

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Mango Shake Side Effects: अगर आप भी मैंगो शेक (Mango Shake) के दीवाने हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। गर्मी के समय फलों के राजा आम को कई लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। आम को अलग-अलग तरीकों से खाते भी हैं। कोई इसे साबुत फल के रूप में खाता है, तो कोई इसका आमरस (Amras) बनाकर सेवन करता है। तो कई लोग इसका शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, इस स्वादिष्ट पेय पदार्थ को पीने से हमारी शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Health Tips: गर्मियों में लस्सी पीने के फ़ायदे जान लीजिए

Pic Social media

मैंगो शेक (Mango Shake) का ज्यादा सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव भी पड़ सकता है। अगर आप भी मैंगो शेक बनाकर पीने के शौकीन हैं तो, आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जरूर जान लीजिए।

गर्मियों में मैंगो शेक पीने से लोगों को हो सकती हैं ये परेशानियां

पेट में हो सकती है समस्याएं

गर्मी के दिनों में मैंगो शेक (Mango Shake) पीने से कई नुकसान हो सकते हैं। मैंगो शेक में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। यह गर्मियों में होने वाली पेट की समस्याओं जैसे कि गैस, एसिडिटी या अपच को बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Health Tips: Kidney को स्वस्थ रखना हो तो शुरू कर दें ये काम

एलर्जी की भी हो सकती है समस्या

मैंगो शेक (Mango Shake) से ज्यादा सेंसिटिव लोगों को एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मैंगो या उससे बनी चीजों से एलर्जी (Allergies) है, तो मैंगो शेक पीने से बचना चाहिए।

शरीर में गर्मी

मैंगो शेक में ज्यादा मिठास होने के कारण यह कुछ लोगों के शरीर में गर्मी और जलन का भी कारण बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।

बढ़ सकता है वजन

मैंगो शेक के ज्यादा सेवन से शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। वेट लॉस की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मैंगों शेक का सेवन कम ही करें। मैंगो शेक में ज्यादा शुगर और फैट होता है, जिससे अधिक मात्रा में इसको पीने से वजन बढ़ सकता है।

शरीर में पानी की कमी

मैंशो शेक में नेचुरल शुगर के साथ-साथ रिफाइंड शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसको ज्यादा पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

Disclaimer: लेख में बताई गई बातें और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।