Mangal Grah: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह स्वामी मंगल का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल ग्रह शौर्य, साहस, भूमि, रक्त, क्रोध, पराक्रम के कारक हैं। आज से मंगल गोचर कर रहे हैं और नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ये 4 राशि वाले रहें सावधान!
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में मटका रखना होता है बेहद शुभ…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा फैलेगी
मंगल का नीच राशि कर्क में गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह देश-दुनिया में राजनीतिक उथल-पुथल, हिंसा का कारण बनेगा। साथ ही 4 राशि वालों को खासा नुकसान दे सकता है। जानिए किन लोगों के लिए मंगल गोचर अमंगलकारी है।
मेष राशि
मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए अशुभ है। आप जीवन के कई क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव झेलेंगे। एक ओर करियर में मुश्किलें आएंगी तो दूसरी ओर घर में झगड़े होंगे। खर्च भी बढ़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि में ही मंगल गोचर करके प्रवेश करेंगे और इस राशि के जातकों पर प्रतिकूल असर डालेंगे। उन्नति पर रोक लग सकती है। बेवजह की कई दिक्कतें परेशान करेंगी। घर में झगड़े-कलह हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मंगल गोचर कई परेशानियां देगा। नौकरी करने वाले तनाव के शिकार रहेंगे। वर्कप्लेस पर विवाद हो सकता है, तो घर पर लाइफ पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में घाटा और खर्च परेशान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं ये असरदार वास्तु टिप्स, रिश्तों में आएगी मिठास
धनु राशि
मंगल का गोचर धनु राशि वालों को सेहत संबंधी समस्या दे सकता है। साथ ही कोई हाथ आया अवसर निकलने का मलाल रहेगा। ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तब ही कुछ फल मिलेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

