Maharashtra News: कल्याण में वृक्षारोपण..पर्यावरण है तो हैं हम

महाराष्ट्र

Jyoti Shinde,Editor

पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो पेड़ लगाना बेहद जरूरी है, और यह बात हम सभी को समझना और समझाना जरूरी है। क्योंकि जिस हिसाब से ग्लोबल वॉर्मिंग का ख़तरा बढ़ रहा है। बिना पेड़-पौधों के आने वाले इस तरह के संकट से नहीं निबटा जा सकता है।

वैसे तो पर्यावरण प्रेमी देशभर में मौजूद हैं, लेकिन यहां हम बात कर रहे है कल्याण के राहुल खरे की जिनके नेतृत्व में जंभुल रोड MIDC में वन विभाग परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिवार ने लगभग 150 पौधे लगाये। इन पेड़ो में शिसाव, उम्बर जैसे पेड़ शामिल थे।

इस अभियान में अंघोलिची गोली संस्था के कार्यकर्ताओं ने भरपूर साथ दिया। इस कार्यक्रम में जीवन में वृक्ष का क्या महत्व है इसकी जानकारी भी दी गई। राहुल खरे ने लोगों से निवेदन किया कि हम सभी को अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

READ: khabrimedia, Latest Maharashtra News- Latest Mumbai News-Latest Political News- Big news of today-Daily News-Society news-News in Hindi