Maharashtra-Jharkhand Election

Maharashtra-Jharkhand Election: आज महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा!

चुनाव 2024 झारखंड महाराष्ट्र राजनीति
Spread the love

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा।

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए 2024 के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा आज की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर में 3.30 बजे दोनों राज्यों में नामांकन, नाम वापस लेने की तारीख के साथ ही पोलिंग और चुनाव परिणाम के तारीखों का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं जबकि झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का भी ऐलान कर सकता है।
ये भी पढ़ेः Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, CM Bhajanlal ने जारी किए निर्देश

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव से जुड़ी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले ही दोनों राज्यों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि यूपी में 10 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां राजनीतिक दल सीटों के बंटवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, शिवसेना यूबीटी शामिल हैं। वहीं, महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना का शिंदे गुट हिस्सेदार है। अजित पवार वाला एनसीपी ग्रुप भी महायुति का ही हिस्सा है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

Pic Social Media

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव

झारखंड की बात करें तो यहां विधानसभा चुनाव राज्य की सभी 81 सीटों पर होना है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

ये भी पढ़ेः ICICI Bank का कार्ड रखने वाले..ये खबर जरूर पढ़ें

यूपी में 10 सीटों पर होने हैं उपचुनाव

दो राज्यों के साथ ही चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। इन 10 सीटों में मैनपुरी की करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या में मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, खैर(सुरक्षित), मुजफ्फरनगर में मीरापुर और मुरादाबाद में कुंदरकी सीट शामिल हैं।