Punjab

भ्रष्टाचार के खिलाफ Maan सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: DGP गौरव यादव

पंजाब
Spread the love

पंजाब पुलिस की ए.एन.टी.एफ. ने डी.एस.पी. वविंदर महाजन पर नशा सप्लायरों से मिलीभगत के आरोप में दर्ज किया मामला

ए.एन.टी.एफ. ने डी.एस.पी. वविंदर महाजन और उसके साथी अखिल जय सिंह द्वारा अपनाई गई रिश्वतखोरी की चौंकाने वाली योजना का किया पर्दाफाश: डी.जी.पी. गौरव यादव

आरोपी डी.एस.पी. ने फार्मा कंपनी को कानूनी परिणामों से बचाने के लिए वसूली 45 लाख रुपये की रिश्वत: डी.जी.पी. पंजाब

अमृतसर में डी.एस.पी. महाजन के निवास पर मारा गया छापा, पर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर: विशेष डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के मद्देनजर, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर डी.एस.पी. वविंदर कुमार महाजन के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों में ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी डी.जी.पी. गौरव यादव ने गुरुवार को दी।
ये भी पढ़ेः Punjab: FHANA के 600 करोड़ के बकाये का दावा झूठा: डॉ बलबीर सिंह

इस संबंध में, भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 7 और 8 तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 59 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जो किए गए अपराधों की गंभीरता और पद के दुरुपयोग को उजागर करती है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. ने 1.98 करोड़ अल्प्राज़ोलम गोलियां और 40 किलोग्राम कच्ची अल्प्राज़ोलम ज़ब्त करने संबंधी मामले में दर्ज फरवरी 2024 के केस की ताजा जांच के बाद अपने ही रैंक में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए खुलासा किया कि डी.एस.पी. (ए.एन.टी.एफ.) के पद पर तैनात वविंदर कुमार महाजन और उसका साथी अखिल जय सिंह निवासी लखनऊ, रिश्वतखोरी की एक चौंकाने वाली योजना में शामिल थे। इस समय डी.एस.पी. महाजन 9वीं बटालियन पी.ए.पी., अमृतसर में डी.एस.पी. के रूप में तैनात है।

डी.जी.पी. ने कहा कि मई 2024 में मैसर्स समीलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज़ में संयुक्त निरीक्षण के दौरान, ए.एन.टी.एफ. टीम को एनडीपीएस अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का पता चला। उन्होंने आगे कहा कि इस केस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डी.एस.पी. महाजन ने कानूनी परिणामों से बचाने के लिए मैसर्स एस्टर फार्मा से 45 लाख रुपये रिश्वत ली थी।

ये भी पढ़ेः पंजाब के इस शहर में BMW का बनेगा स्पेयर पार्ट्स, CM Mann ने दी जानकारी

अधिक जानकारी साझा करते हुए विशेष डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह ने बताया कि दो प्रमुख गवाहों द्वारा न्यायिक अधिकारी के समक्ष स्वेच्छा से बयान देने और वित्तीय एवं तकनीकी सबूतों की पुष्टि होने के बाद आरोपी डी.एस.पी. महाजन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ, जिसके कारण ए.एन.टी.एफ. ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि ए.एन.टी.एफ. की टीम ने आरोपी डी.एस.पी. के अमृतसर स्थित घर पर छापा मारा, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी डी.एस.पी. फरार है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह उल्लेखनीय है कि यह साहसिक कार्रवाई पंजाब पुलिस के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जहां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ईमानदारी और कानून हमेशा बरकरार हैं।