snake found in lakhimpur

Lakhimpur Kheri: सावन के पहले सोमवार को प्रकट हुए नागराज!

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Lakhimpur Kheri में नाग का वीडियो देखिए

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुरी खीरी

22 जुलाई से देशभर में सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई। शिवभक्त बड़े जोश के साथ मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। इस बीच यूपी के लखीमपुर खीरी में हैरान करने वाला वाकया सामने आया।  सावन के पहले ही दिन एक काला नाग जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके तक बढ़ रहा था तभी ग्रामीणों की नजर नागराज पर पड़ी। जिसके बाद नाग का रेस्क्यू किया गया और उसे वापस दुधवा जंगल बसही में छोड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैसे तो टाइगर रिजर्व होने की वजह से लखीमपुर खीरी में अक्सर कई खतरनाक जानवर देख गए हैं लेकिन सावन के पहले सोमवार को ही नाग के दर्शन को शिवभक्त भोलेनाथ की कृपा बता रहे हैं।