जानिए कि UP PCS में किसे मिलता है SDM का पोस्ट, कौन बनता है DSP

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन
Spread the love

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2023 interview का शेड्यूल फिलहाल जारी कर दिया है। साक्षात्कार 8जनवरी 2024 को शुरू होकर 12जनवरी 2024 तक चलेगी। वहीं, इंटरव्यू में केवल उन्हीं कैंडिडेट को बुलाया जा रहा है, जिन्होंने मेन एग्जाम पास कर लिया है।
फाइनल चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में आपको बताते चलें की इंटरव्यू देने वाले कैंडिडेट्स को ये अवश्य जानना चाहिए कि कितने अंक तक बीडीओ, एसडीएम सहित अन्य पद मिलते हैं।

यूपी पीसीएस में एसडीएम यानी कि उप जिला

दरअसल अधिकारी पद की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसके बाद ही एसडीएम आता है। डीएसपी का मतलब हुआ कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और इसके बाद बीडीओ ( Block Development Officer) इसका मतलब हुआ कि खंड विकास अधिकारी। इस बार आयोग उत्तर प्रदेश पीसीएस के कुल 254 पदों को भरेगा। साक्षात्कार दो शिफ्ट में होगा। जो पहला सेशन होगा वो सुबह 9 बजे से स्टार्ट होगा और दूसरा सेशन दोपहर के 1 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार में जॉब पाने का बेहतरीन अवसर, 1400 से अधिक पदों पर निकली वेकैंसी

अब जानिए कि कितने नंबर तक मिलता है SDM का पोस्ट

SDM बनने के लिए मेरिट में रैंक 20 से कम होनी चाहिए। ये यूपी पीसीएस के सबसे बड़े पद में से एक होता है। 2022 के सामान्य वर्ग की कट आफ 940/912। ओबीसी की बात करें तो 912/ 890 और SC कैटेगरी की 893/874 गई थी। इंटरव्यू के बाद मेरिट तैयार की जाती है और फिर कैंडिडेट को उसी के अनुसार आवंटित किया जाता है।

जानिए कैसे मिलता है BDO का पद

यदि बात करें बीडीओ के पद की तो करीब 70 से लेकर के 100 रैंक के बीच में ये पद मिलता है। 2022 में बीडीओ पद की कट आफ सामान्य वर्ग के लिए 897/882, OBC के लिए 869/859 और एससी के लिए 866/838 तक गई थी।

जानिए की DSP पद के लिए कितने अंक चाहिए

डीएसपी यानी कि पुलिस उपाधीक्षक कैंडिडेट के बीच इस पद की भारी डिमांड होती है। वही , ये पद भी ज्यादा रैंक पाने वाले कैंडिडेट को नहीं मिलता है। 2022 पीसीएस में एसडीएम पद की रैंक सामान्य के लिए 912/886, ओबीसी के लिए 883/860 और एससी के लिए 872/833 गई थी।