Navratri 2024 Date March: जानिए मार्च महीने में कब से शुरू होगी Navratri

Trending Vastu-homes
Spread the love

Navratri 2024 Date March: हिंदू धर्म में नवरात्रि ( Navratri) के समय मां दुर्गा जी के 9 अलग अलग प्रतिरूपों की पूजा अर्चना की जाती है और आशीर्वाद लिया जाता है। हर साल में दो बार गुप्त नवरात्रि होती है। एक माघ के महीने में गुप्त नवरात्रि और दूसरी आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि। नवरात्रि के त्योहार के दौरान मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, यदि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मानें तो, नवरात्रि का व्रत रखने से सभी तरह की जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ऐसे में यदि आप भी मां दुर्गा जी के भक्त हैं तो जानिए Navratri मार्च के महीने में कब है:

मान्यता अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष 2024 में माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी, शनिवार को शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 18 फरवरी को होगा।

क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के शुभ दिन घटस्थापना का शुभ समय 10 फरवरी की सुबह 8:34 बजे से लेकर 9:59 बजे के बीच माना जा रहा है। नवरात्रि के शुभ दिन पर घटस्थापना या कलश स्थापना को आप कर सकते हैं।

क्या है गुप्त नवरात्रि का महत्व ( Gupat Navratri Importance)

Gupat Navratri का हमारे धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। ये अवसर तांत्रिकों और अघोरी के लिए कहते हैं की सुनहरा अवसर जैसा होता है। जो सामान्य देवी जी के भक्त होते हैं वे अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति और परिवार की कामना के लिए पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता अनुसार पूजा जितनी गुप्त होगी, पूजा का फल उतनी ही जल्दी मिलेगा और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी।