devesh mukherjee joins zee media

पत्रकार और आवाज़ के जादूगर Devesh Mukherjee का नया सफ़र शुरू

TV दिल्ली NCR
Spread the love

Devesh Mukherjee को टीवी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है

टीवी पत्रकार देवेश मुखर्जी(Devesh Mukherjee) ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। देवेश मुखर्जी ज़ी मीडिया(Zee Media) से जुड़ गए हैं। देवेश यहां प्राइम टाइम का हिस्सा हैं। इसके पहले देवेश मुखर्जी न्यूज़24 में थे। और प्राइम टाइम के स्पेशल शोज प्रोड्यूस करते थे। देवेश मुखर्जी दो अलग पारियों में 8 साल से ज्यादा वक्त न्यूज़24 में गुजार चुके हैं।

देवेश मुखर्जी ने साल 2008 में करियर की शुरुआत आजाद न्यूज़ से की थी। उसके बाद देवेश साधना न्यूज़ चले गए। 2010 में देवेश ने न्यूज़24 के साथ नई पारी की शुरुआत की और 5 सालों तक काम किया।

2015 में देवेश इंडिया टीवी(India Tv) का हिस्सा बने। इंडिया टीवी में देवेश ने 4 साल से ज्यादा लंबी पारी खेली और अलग अलग शिफ्ट में अपनी काबिलियत दर्ज करवाई। 2019 में देवेश न्यूज़ नेशन चले आए और ‘लाख टके की बात’ टीम में शामिल हुए।  देवेश मुखर्जी शानदार वॉयस ओवर के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही देवेश बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से देवेश मुखर्जी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।