Jharkhand

Jharkhand: महिलाएं होंगी स्वस्थ, तभी समाज और परिवार होंगे सशक्त: CM Hemant Soren

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद में नई ऊंचाइयां छू रही हैं।

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान (Healthy Women, Strong Families Campaign) की राज्य स्तरीय शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव रखती है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने रांची सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Pic Social Media

महिलाओं के स्वास्थ्य को दी जा रही प्राथमिकता

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से निपटने के लिए पहले से कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके साथ ही बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: खूंटी में CM हेमंत ने बार भवन का किया शिलान्यास, कहा- सभी जिलों में बनेगा आधुनिक भवन

परिवार और समाज की आधारशिला हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तो परिवार मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियां भी सशक्त बनेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। रोजगार और उद्यमिता में भी वे आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। पंचायतों से लेकर उच्च पदों तक उनकी सक्रिय उपस्थिति समाज को नई दिशा दे रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

शिक्षा और स्वास्थ्य में बेटियों को मिल रही सुविधाएं

सीएम सोरेन ने कहा कि बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति, फ्री शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृत्व लाभ योजनाएं, पोषण अभियान और फ्री स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 301 सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- निभाएं ईमानदारी से जिम्मेदारी

Pic Social Media

हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छू रहीं बेटियां

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। वे केवल राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। खेल, शैक्षणिक उपलब्धियों और अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी मेहनत और लगन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।