Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने नए पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, सुरक्षा और यातायात पर दिया जोर

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में हाल ही में नियुक्त किए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राजधानी रांची में हाल ही में नियुक्त किए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (Senior Police Officers) से मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई, जहां रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा, और पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। यह तीनों अधिकारियों की पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात थी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

रांची को पूरे राज्य के लिए उदाहरण बनाने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए राजधानी रांची की शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची झारखंड की राजधानी है, इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरे राज्य के लिए आदर्श होनी चाहिए। सीएम ने विशेष रूप से ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर करने, भीड़भाड़ और जाम की समस्या को दूर करने और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर सक्रिय रणनीति अपनाने को कहा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand को मिलेंगे 250 नए डॉक्टर, CM हेमंत सोरेन जल्द बांटेंगे नियुक्ति पत्र

पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत

मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच पुलिस-प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के आने से रांची में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ संवाद और भरोसे पर आधारित संबंध विकसित करने पर जोर दिया।