News Flash 60 Seconds Challenge: गाजियाबाद स्थित ITS College के यूजी कैंपस में मास कम्युनिकेशन क्लब द्वारा “न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आलोक द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Alok Dwivedi, अध्यक्ष नोएडा मीडिया क्लब एवं एडिटर-इन-चीफ TV27 उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को मीडिया की जिम्मेदारी और पत्रकारिता की नैतिकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
60 सेकंड में खबर पेश करने की चुनौती
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की न्यूज़रूम शैली में रिपोर्टिंग क्षमता को विकसित करना था। प्रतिभागियों को 60 सेकंड के भीतर समाचार को स्पष्ट, प्रभावशाली और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना था। इस दौरान उनकी त्वरित सोच, संवाद कौशल, वॉइस मॉड्यूलेशन और कैमरे के सामने प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया।
प्रबंधन का संदेश
आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि देश को निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारों की आवश्यकता है। वहीं यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में बीसीए के सीताराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीबीए की उन्नति गुप्ता और अभय पुंडीर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि राशि (बीबीए) और सयोनि (बीसीए) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीन डॉ. विदुषी सिंह, प्रोफेसर आदिल खान, प्रोफेसर मोनिका शर्मा, प्रोफेसर रमा रानी मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में पत्रकारिता के प्रति नया उत्साह जगाया।
