51-52 मेट्रो स्टेशन से Greater Noida-West आना-जाना होगा आसान

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) ना होने के कारण हर दिन हजारों की संख्या में यात्री भटकते हुए नजर आते हैं। प्रदेश का शो-विंडो (Show-Window) होने के बावजूद यहां के लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों की इस कठिनाई को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने नया प्लान तैयार किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः UP: नोएडा से साहिबाबाद तक दौड़ेगी मेट्रो, ये बनेंगे 5 स्टेशन

Pic Social Media

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट ना होने के कारण हर दिन हजारों की संख्या में यात्री (Passenger) भटकते हुए नजर आते हैं। प्रदेश का शो-विंडो होने के बावजूद यहां के लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं से वंचित हैं। जनता की इस कठिनाई को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नया प्लान तैयार किया है।

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, दादरी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 9 रूटों पर 28 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) चलाने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट आपस में जुड़ जाएंगे और यात्रियों को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी।

कंपनियों से मांगे गए प्रस्ताव

अथॉरिटी ने पहले भी सिटी बस सेवा (City Bus Service) की शुरुआत की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। प्राधिकरण अब एक फिर नए सिरे से सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। ये बसें 9 रूटों पर किस पैटर्न के आधार पर चलाई जाएंगी, इस पर मंथन किया जा रहा है। इसका वित्तीय मॉडल तय करने के लिए अथॉरिटी ने हाल ही में ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जारी किया है।

इसमें रुचि रखने वाली कंपनियों से प्रपोजल मांगे गए हैं। जिस कंपनी का मॉडल अथॉरिटी (Model Authority) को सस्ता और अच्छा लगेगा, उसके प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी जाएगी। सीईओ रवि कुमार एनजी खुद अफसरों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्लान तैयार कर रहे हैं।

Pic Social Media

बसों की संख्या में बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा को बसे काफी साल हो गए हैं, लेकिन इंटरनल कनेक्टिविटी (Internal Connectivity) को लेकर काम नहीं हो पाया है। ऐसा हाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का भी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने के कारण लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण सुबह-शाम सड़कों पर जाम की समस्याएं बढ़ रही हैं।

इसी तरह दादरी से भी रोजाना हजारों लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा आते जाते हैं। लेकिन, उनके आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा के लिए चलाई जाने की चर्चा है। इससे मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले जाम में भी कमी आए। मुसाफिरों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।