इंडिया न्यूज़ मुंबई को मिला नया ब्यूरो चीफ

TV

मुंबई मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने इंडिया न्यूज़(India News) का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही विकास ने एक बार फिर के साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी की है। विकास मुंबई ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। निजी कारणों से विकास ने अगस्त 2022 में न्यूज़ नेशन से इस्तीफा दे दिया था। और एक Startup से जुड़ गए थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

नवंबर 2002 में आजतक के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाले विकास के पास तकरीबन दो दशकों का मीडिया का अनुभव है। आजतक के अलावा, आईबीएन 7, मुंबई मिरर, टीवी 9 और न्यूज़ नेशन जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं। न्यूज़ नेशन में भी वो एडिटर के तौर पर मुंबई ब्यूरो की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन लेकिन अब वो इंडिया न्यूज़ के ज़रिए अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे। विकास अपनी रिपोर्टिंग की अलहदा शैली, भाषा पर पकड़ और अपने ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से विकास श्रीवास्तव को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।