India Daily Live: 'Tughlaqi' order to India Daily Live journalists!

India Daily Live: इंडिया डेली लाइव के पत्रकारों को HR का ‘तुगलकी’ फरमान !

TV
Spread the love

India Daily Live:  ख़बर नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव(India Daily Live) से आ रही है। जहां संस्थान की तरफ से कर्मचारियों को तुगलकी फरमान जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबक इंडिया डेली ने अपने कर्मचारियों को बड़ा आदेश जारी करते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक सभी तरह की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। HR विभाग की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि विशेष असाइनमेंट और अहम कार्य प्रतिबद्धताओं के चलते यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: Bharat Corridors: डिजिटल की दुनिया में मचेगा तहलका! दिग्गज पत्रकार कुलभाष्कर ओझा बने मैनेजिंग एडिटर

कंपनी ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम इसी के अनुसार तय करें। आदेश में साफ कहा गया है कि इस अवधि में किसी भी कर्मचारी को अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंडिया डेली में ये हाल उस समय है जब आने वाले दिनों में दशहरा, नवरात्रि, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्यौहार हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मीडिया संस्थान मनमानी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले चार-पाँच महीनों से वेतन भी लगातार देरी से मिल रहा है। पहले महीने की 1 तारीख को सैलरी मिलती थी, लेकिन अब यह 10 तारीख तक आ रही है।

एचआर विभाग ने आदेश में लिखा है, “आपका सहयोग और समर्पण हमारे लिए अत्यंत सराहनीय है।” हालांकि, त्योहारों के बीच छुट्टियों पर रोक और वेतन में देरी ने कर्मचारियों की नाराज़गी और बढ़ा दी है।