UP लखीमपुर खीरी में दबंगों ने ग्रामीण की दुनिया उजाड़ दी!

दिल्ली NCR
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुरखीरी

बड़ी ख़बर यूपी के लखीमपुर खीरी से आ रही है जहां कब्जा हटवाने गए अफसरों के सामने महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मामला निघासन तहसील के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के खमरिया कोयलार गांव का बताया जा रहा है।

आग लगने से महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को CHC में भर्ती कराया गया। CHC के डॉक्टरों ने हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुए मरीज को जिला अस्पताल रेफ कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला निघासन तहसील के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के खमरिया कोयलार गांव का है। महिला के परिजनों ने प्रशासन पर कब्जा हटाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोपों के मुताबिक दबंगो ने महिला क़ी झोपडी में आग भी लगा दी जिससे उसकी झोपड़ी जलकर राख हो गई।

READ: Lakhimpuri Khiri-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi