Punjab लोकसभा चुनाव का समीकरण कैसे बदल गया?

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 7 चरणों में खत्‍म हो चुके हैं। आज सबकी नजर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के परिणाम पर टिकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 328 प्रत्‍याशियों की साख दांव पर लगी है। 1 जून को चुनाव होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजों में साफ पता चला है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला कड़ा है। लेकिन एग्जिट पोल में मिले-जुले नतीजे सामने आए थे। जानिए कैसे पंजाब लोकसभा चुनाव का समीकरण बदल गया…
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ के थानों में अब 2-2 इंस्पेक्टर होंगे पोस्टेड..पढ़िए पूरी खबर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

बठिंडा से अकाली दल प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बनी विजेता

बठिंडा में हरसिमरत कौर जीत गई हैं। बठिंडा से अकाली दल की जीत पक्‍की मानी जा रही है। आप, कांग्रेस और भाजपा हार गई है।

गुरजीत सिंह औजला के जीतने पर गले लगकर भावुक हुई मां

अमृतसर से तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद गुरजीत सिंह औजला अपने घर पहुंचे। अपने बेटे गुरजीत सिंह औजला को गले लगाकर उनकी मां भावुक हो गई।

अमृतसर से तीसरी बार जीते कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर लोकसभा सीट से तीसरी बार गुरजीत सिंह औजला सांसद बने। आप के कुलदीप सिंह धालीवाल को हराकर कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज कराई है।

मुक्‍तसर के विधानसभा हलका मलोट से शिअद को मिली 839 मतों से जीत

मुक्तसर के विधानसभा हलका मलोट से भी आप की हार हो गई है। मलोट से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर विधायक हैं और वे 2022 के विधानसभा चुनाव में 40,261 के भारी मतों से शिअद के हरप्रीत सिंह कोटभाई से जीती थीं। लोकसभा चुनाव में यहां शिअद ने कमबैक किया है। शिअद के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार नरदेव सिंह बोबी मान 839 मतों से जीते हैं।

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह ने दर्ज की जीत

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्‍मीदवार अमर सिंह ने बाजी मार ली है। 34202 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के प्रत्‍याशी गुरप्रीत सिंह को 298389 वोट मिले।

चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी ने दर्ज की जीत

चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी (Manish Tiwari) 3500 वोट से जीत गए हैं। भाजपा प्रत्‍याशी संजय टंडन को हराकर चंडीगढ़ के नए सांसद बन गए हैं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा इतने मतों से आगे

गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 60570 मतों से आगे चल रहे हैं।

पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी सबसे आगे चल रहे हैं

पटियाला लोकसभा सीट से डॉ. धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 297104 वोट मिले हैं। वहीं आप के बलवीर सिंह को 282143 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर को 281249 वोट मिले हैं।

फरीदकोट से सरबजीत सिंह सबसे आगे

फरीदकोट लोक सभा सीट

  • सरबजीत सिंह (निर्दलीय) – 264770
  • करमजीत अनमोल (आप) – 203318
  • राजविंदर सिंह (शिअद) – 122576
  • अमरजीत कौर सहोके (कांग्रेस) -140766
  • हंस राज हंस (बीजेपी) -107260

ये उम्‍मीदवार लीड पर रहे

अमृतसर से ये उम्‍मीदवार लीड पर है। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, खडूर साहिब अमृतपाल सिंह, लुधियाना राजा वडिंग, पटियाला धर्मवीर गांधी और संगरूर से मीत हेयर।

बठिंडा से हरसिमरत बादल 52584 वोटों से आगे

बठिंडा में हरसिमरत कौर बादल अभी भी आगे चल रही हैं। अकाली दल प्रत्‍याशी हरसिमरत बादल 52584 वोटों से आगे हैं।

आनंदपुर साहिब से आप प्रत्‍याशी मलविंदर कंग आगे

आनंदपुर साहिब सीट से आप के मलविंदर कंग लीड पर चल रहे हैं। कांग्रेस के विजयइंद्र सिंघला और भाजपा के सुभाष शर्मा रेस में पीछे रह गए हैं।

ये भी पढ़ेः अच्छी खबर..5 जुलाई से चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

लुधियाना से राजा वडिंग आगे

लुधियाना में कांग्रेस के राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। आप प्रत्‍याशी अशोक पराशर को 157127 वोट मिले हैं।

2 बजे तक भी कांग्रेस लीड पर

पंजाब में दो बजे तक कांग्रेस को 7, आप को 3, शिअद को 1 और अन्‍य को 2 सीट्स मिली हैं।

13वें राउंड में कम हुई कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की लीड

13वें राउंड में चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की लीड कम हो गई है। 6076 वोटों से आगे हैं।

फरीदकोट सीट पर निर्दलीय सरबजीत सिंह चल रहे आगे

फरीदकोट लोकसभा सीट पर अभी भी निर्दलीय उम्‍मीदवार सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। आप के करमजीत सिंह, भाजपा के हंस राज हंस, शिअद के राजविंदर सिंह और कांग्रेस के अमरजीत कौर सहोके पीछे रह गए हैं।

संगरूर ने जिताया अपना बेटा: गुरमीत सिंह मीत हेयर

जीत के बाद मतगणना केंद्र पर पहुंचे मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। संगरूर के वोटरों ने अपने बेटे को जिताया है, जिस पर उन्होंने पहले भी भरोसा जताया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वर्करों का धन्यवाद करते हुए कहा कि 45 डिग्री तापमान में भी वर्करों का उत्साह डगमगाया नहीं और वर्करों व जनता के प्यार की वजह से उन्हें जीत हासिल हुई है।

संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दर्ज की जीत

संगरूर में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय चुनावों मे जीत हासिल कर ली है। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 160720 वोटों से बाजी मारी है।

फिरोजपुर सीट से शेर सिंह घुबाया आगे

फिरोजपुर में कांग्रेस के उम्‍मीदवार शेर सिंह घुबाया 2387 वोटों से आगे है। भाजपा के राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और आप के जगदीप सिंह काका बरार पीछे रह गए हैं।

फतेहगढ़ सीट से 31071 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह

फतेहगढ़ सीट पर कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अमर सिंह 31071 वोट से आगे हैं। अमर सिंह को 313666 इतने वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी गेजा राम और आप प्रत्‍याशी गुरप्र‍ीत सिंह पीछे रह गए हैं।

सुशील रिंकू रह गए जालंधर से पीछे

भाजपा उम्‍मीदवार सुशील रिंकू को 208578, आप के पवन कुमार टीनू को 193589, अकाली दल के मोहिंदर सिंह कायपी को 61866, बसपा के उम्‍मीदवार बलविंदर कुमार को 60360 वोट मिले।

जालंधर से चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित

पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस निकली आगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुए। कांग्रेस प्रत्‍याशी को 362863 वोट मिले।

संगरूर में आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे

संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे निकल गए हैं। गुरमीत सिंह हेयर को 233430 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी 112805 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिअद के सिमरनजीत सिंह मान को 120625, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खेहरा को 117037, भाजपा के अर‍विंद खन्‍ना को 82985 और शिअद के इकबाल सिंह झुंडन को 40290 वोट मिले।

आनंदपुर साहिब से आप निकली आगे

श्री आनंदपुर साहिब संसदीय सीट पर आप आगे चल रही है। आप प्रत्‍याशी मलविंदर सिंह कंग को 137399, कांग्रेस उम्‍मीदवार विजयइंद्र सिंगला को 135902, भाजपा उम्‍मीदवार डॉ.सुभाष शर्मा को 90281, अकाली दल प्रत्‍याशी प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 52535 और बसपा उम्‍मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी को 48209 वोट मिले।

चंडीगढ़ में मनीष तिवारी की जी पक्‍की

चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की जीत पक्‍की है। मनीष तिवारी को 10623 वोटोंं से आगे चल रहे हैं । भाजपा के संजय टंडन पीछे रह गए।

जालंधर संसदीय क्षेत्र में भी लीड पर कांग्रेस

कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 282883, आम आदमी पार्टी के पवन टीनू 160268, भारतीय जनता पार्टी के सुशील रिंकू 168846, शिरोमणि अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी 40036 और बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट बलविंदर कुमार 40488 वोट मिले।

जालंधर में चन्नी निकले आगे, राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से लौटे वापस

जालंधर संसदीय क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी को भारी लीड मिलने के बाद अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से वापस लौटना शुरू हो गए हैं।

पंजाब में साढ़े 11 बजे तक ये रहा राजनीतिक पार्टियों का हाल

आप 26.34%, बीजेपी 17.69%, कांग्रेस 26.53%, शिअद 13.43%, बसपा 2.80%, सीपीआई 0.14%, सीपीएम 0.07% और अन्‍य 12.51% है।

पंजाब में कांग्रेस ने की बढ़त

पंजाब में कांग्रेस को अब तक 13 में से 7 सीटें मिली, आप को 3, शिअद को 1 और अन्‍य को 2 सीटें मिली हैं।

पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी चल रहे आगे

पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी को 129330, भाजपा की उम्‍मीदवार परनीत कौर को 123314 और आम आदमी पार्टी को 123751 वोट मिले।

फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे

कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 91016, आप के जगदीप काका बराड़ को 86654, भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को 86414 और अकाली दल के नरदेव बॉबी मान को 86263 वोट मिले। कांग्रेस 4362 वोट से आगे निकल गई है।

कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा निकले आगे

गुरदासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा को 100986, भाजपा से दिनेश बब्‍बू को 78217, आप से अमनशेर सिंह को 74888 और अकाली दल से डॉ. दलजीत चीमा 22093 को वोट मिले।

फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह निकले आगे

फरीदकोट लोकसभा सीट पर निर्दलीय सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। सरबजीत सिंह को 90807 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी करमजीत अनमोल को 58798, शिअद उम्‍मीदवार राजविंदर सिंह को 39478, कांग्रेस प्रत्‍याशी अमरजीत कौर सहोके को 39626 और भाजपा से हंस राज हंस को 22848 वोट मिले।

बठिंडा से शिअद आगे

बठिंडा से शिअद की हरसिमरत बादल आगे हैं। अब तक हरसिमरत को 149645 वोट मिले। गुरमीत खुड्डियां को 128385, जीत मोहिंदर को 72675 और परमपाल मलूका को 44952 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल 21260 वोटों से लीड पर है।

खडूर साहिब से अमृतपाल रेस में निकले आगे

खंडूरसाहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल का जितना लगभग तय। 57230 वोटों से चल रहे आगे। अमृतपाल की झोली में अब तक 124648 वोट आए हैं। वहीं कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 70518, आम आदमी पार्टी के लालजीत भुल्‍लर को 63945, शिअद के विरसा वल्‍टोहा को 27523 और भाजपा के मनजीत सिंह मन्‍ना को 24969 वोट मिले।

होशियारपुर से AAP आगे

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्‍बेवाल सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक चब्‍बेवाल को 99706 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की यामिनी गोमर को 91846 और भाजपा की अनिता सोम प्रकाश को 55772 वोट मिले।

अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार ने किया सरकार बनाने का दावा

अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आइएनडीआइए गठबंधन सरकार बनाएगा।