Heat Wave

Heat Wave: दिल्ली-NCR अगले 4 दिन सावधान!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Heat Wave: दिल्ली-NCR के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heat Wave: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत आस पास के राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि कल से आपको झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव (Heat Wave) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अगले तीन दिनों तक भयंकर लू चलेगी। 24, 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Hair Wash: सिर्फ 13 मिनट में आपके बाल धो देगा AI, सैलून ने लॉन्च की खास सर्विस

हीटवेव के दौरान दिन और रात बहुत ही ज्यादा गर्म रहेंगे। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान है। यानी कल से लेकर 26 अप्रैल तक लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं बात करें आज के मौसम की तो आज भी 42 डिग्री सेल्सियस दिल्ली का अधिकतम तापमान रहेगा। न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं आज चलेंगी। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव की तो नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 39 से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के आप पास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यानी आज का दिन भी दिल्ली एनसीआर में दिल्ली बेहद गर्म रहने वाला है।

येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) के मुताबिक 24, 25 और 26 को लू चलेगी। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह येलो अलर्ट (Yellow Alert) दिल्ली, नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और गुड़गांव के लिए जारी किया गया है। इस दौरान गर्मी और ज्यादा बढ़ जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। लोगों को हीटवेव के दौरान घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी होगी। प्रयास करें कि अपना चेहरा और सिर ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं खास ख्याल रखें और बुजुर्गों को भी हीटवेव में निकलने से रोकें। दोपहर 12:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक की धूप ज्यादा खतरनाक हो सकती है और हीटवेव का कहर भी इतने ही घंटे में ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोग सावधान रहें।

ये भी पढे़ंः 500 Note: आपकी जेब में रखा 500 का नोट नकली तो नहीं?

आज का तापमान

शहर-तापमान (अधिकतम/न्यूनतम)–AQI

दिल्ली-42/24–294
नोएडा-41/22–150
गाजियाबाद-40/21–152
गुरुग्राम-39/21–152

यूपी-एमपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी के कई हिस्सों में आज मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी के शाहजहांपुर, बरेली, बस्ती और मुरादाबाद जैसे जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या बरसात भी हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है। यूपी का अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बात करें मध्य प्रदेश की तो एमपी में आज से आने वाले दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने वाला है।

वहीं बिहार के पटना, गया, भागलपुर और अन्य जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।