Haryana

Haryana: CM नायब सैनी से पंजाब के लहरा विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों ने की मुलाकात

राजनीति हरियाणा
Spread the love

सरपंचों ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद जताई खुशी, कहा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बातें और मुद्दों को ध्यान से सुना

सरपंचों ने हरियाणा में ग्राम पंचायतों को दिए गए फंड को लेकर की मुख्यमंत्री की प्रशंसा

पंजाब में पंचायतों को हरियाणा की तरह नहीं मिल पाता फंड- सरपंच

पंजाब को भी नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए ऐसी हम कामना करते हैं- सरपंच

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंच मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी सरपंच उनके सादगी भरे व्यक्तित्व से आश्चर्यचकित व बहुत खुश नज़र आए।
ये भी पढ़ेः Haryana News: CM नायब सैनी ने बजट प्रस्तावों को तय समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश
इस दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बड़े धैर्य से सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया।

पंजाब को भी नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए ऐसी हम कामना करते हैं- सरपंच

सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते। हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं।

ये भी पढ़ेः Delhi News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति वर्ग को लाभान्वित किया – कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

सरपंचों ने हरियाणा में ग्राम पंचायतों को दिए गए फंड को लेकर की मुख्यमंत्री की प्रशंसा

सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपये भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्यौता दिया।