Haryana

दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन: CM सैनी

हरियाणा
Spread the love

पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर दुनिया में लहराया परचम – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ भाजपा बनाएगी सरकार- सीएम नायब सिंह सैनी

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ेः गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की पावन भूमि से संतों ने किया मार्गदर्शन: CM Nayab Saini

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के पश्चात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी उपस्थित रहें।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके अब सुखद परिणाम मिल रहे है। हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करके देश-प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सरकार भी बहुत मेहनत कर रही है और एक प्लेटफार्म देने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ेः डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार : CM Nayab Saini

आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में चलन है कि केन्द्र में जिस पार्टी की सरकार होती है वे उसी पार्टी को मत देने का काम करते है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हरियाणा में भाजपा एक स्थाई और विकासशील सरकार बनाने जा रही है जो लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

उन्होंने कहा कि हम तीसरी बार सरकार बनाकर हरियाणा में विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम करेंगें। इसलिए हम रचनात्मक बैठक कर रहे है और लोगों से लगातार मिल रहे है।