Haryana New CM Oath Ceremony: Saini government again in Haryana, today Nayab Saini will take oath as Chief Minister, know the names of possible ministers...

Haryana New CM Oath Ceremony: हरियाणा में फिर से सैनी सरकार, आज Nayab Saini लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ, जानिए संभावित मंत्रियों के नाम…

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana New CM Oath Ceremony: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज (17 अक्टूबर) मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ की ग्रहण करेंगे। दरअसल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ ही नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

ये भी पढ़ेंः Haryana में फिर से Saini सरकार

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 3.30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की हैट्रिक के बाद बुधवार को नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को पंचकुला (Panchkula)  में विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

जानिए कौन-कौन बन सकता है मंत्री?

नायब सैनी सरकार में भाजपा (BJP) सामाजिक समीकरण को साधते हुए अहीरवाल से किसी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा अनिल विज को मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है। नायब सैनी को छोड़कर कुल 12 विधायक शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: हरियाणा में सीएम मोहन यादव की दमदार एंट्री, अमित शाह के साथ दिखे कदमताल करते

हरियाणा की नई सरकार में हरियाणा की नई भाजपा सरकार में कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है। अब देखना यह है कि क्यों बीजेपी अंतिम वक्त पर कोई चौंकाने वाले नाम शामिल करती है या फिर जो नाम चर्चा में है उन्हें ही शपथ लेने का मौका मिलता है।