Nayab Singh Saini Government

Haryana: चुनाव से पहले 69 हजार लोगों को नौकरी देगी हरियाणा की सैनी सरकार

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Singh Saini Government) प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) ळसे पहले चल रही भर्तियों को अंतिम रूप देना चाह रहे हैं। आयोग और सरकार प्रक्रिया को समय पर पूरा करके युवाओं को बड़ा तोहफा देने के लिए तेजी से तेजी से काम कर रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार चुनाव से पहले ग्रुप सी (Group C) और डी के लगभग 69,000 पदों को भरना चाह रही है।
ये भी पढे़ंः हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले CM सैनी का बड़ा दावा..कहा BJP सभी सीटे जीतेगी

Pic Social Media

आपको बता दें कि इसके लिए नया आयोग बनाया गया है। जिससे प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। नए अध्यक्ष और सदस्यों को अपनी भूमिका समझने के लिए समय चाहिए। इसके बाद भी हाईकोर्ट ने लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन को सरल बना दिया है। इसका मतलब है कि परीक्षा आयोजित होने के बाद परिणाम भी जल्द ही जारी होंगे।

साल 2023 में ग्रुप सी के करीब 32,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। इनमें से करीब 12,000 पदों के लिए चयन सूची जारी हुई है। नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसी प्रकार ग्रुप डी के करीब 13,500 पदों के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। करीब 10,500 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है और अधिकांश नियुक्तियां हो गई हैं।

बात करें अभी तो ग्रुप सी के कुल 38,200 पद हैं। इनमें से 12,000 के परिणाम जारी हो गए हैं और बाकी के लिए भर्ती शुरू हो गई है। इसके साथ ही दो चरणों में भरे जाने वाले टीजीटी के लगभग 7,575 पद हैं। जिनमें से 7,471 के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। पुलिस कांस्टेबलों के लिए भी विज्ञापन फिर से जारी हुए हैं। 5,000 पुरुष और 1,000 महिला पद। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पीएमटी कार्यक्रम की उम्मीद है। मौजूदा ग्रुप डी पदों के साथ करीब 3,000 नए पद जोड़े जा सकते हैं। क्योंकि विभाग रिक्तियों का विवरण प्रदान करते हैं। सरकार ने 1,398 पीआरटी पदों के लिए भी विवरण भेज दिया है। इनका विज्ञापन जल्द ही जारी हो सकता है। इस प्रकार भर्ती में ग्रुप सी के लगभग 38,200 पद और ग्रुप डी के लगभग 16,000 पद शामिल होंगे। साथ ही टीजीटी और कांस्टेबल जैसी अन्य श्रेणियां भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ेंः Haryana: बच्चों के साथ CM नायब सैनी की मस्ती..सेल्फी भी खिंचवाई

ग्रुप सी और डी पदों की कुल संख्या करीब 69,175 है। इसके साथ ही खिलाड़ी कोटा के 447 पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी हुए हैं। जिससे कुल पदों की संख्या करीब 70,000 हो गई है। अगर मौजूदा आयोग दिन-रात मेहनत करे तो अगले साल 12 सितंबर तक यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव राजेश खुल्लर इन भर्तियों को समय पर पूरा करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन से भी कानूनी सहायता तुरंत मिल रही है। हाल ही में उनकी कानूनी राय मिलते ही आयोग ने ग्रुप डी सीईटी का संशोधित परिणाम भी जारी कर दिया है।