Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में BJP की फतह! देखिए किसके खाते में कितनी सीटें?

TOP स्टोरी Trending चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा की सभी 10 सीटों पर आम चुनाव हो गया है। इस चुनाव (Election) में प्रमुख पार्टियां में बीजेपी-कांग्रेस, जजपा और इनेलो शामिल रहीं। प्रदेश में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। आज लोकसभा के 7वें व अंतिम चरण का मतदान हो चुका है। ऐसे में एग्जिट पोल (Exit Poll) के रुझान आ रहे हैं। इनके माध्यम से समझा जा सकता है कि मौजूदा समय में कौन सी पार्टी कितनी सीटें हासिल कर रही है।
ये भी पढ़े: PM मोदी की ध्यान साधना की तस्वीरें..आप भी देखिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

10 सीटों पर हुआ था मतदान

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ। इनमें अंबाला, सिरसा कुरुक्षेत्र, हिसार, (Haryana Exit Poll Result) करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती थीं सभी सीटें

हरियाणा में पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में सभी 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार किसान आंदोलन के चलते कांग्रेस कई सीटों पर जीत का दावा कर रही है। देखना यह है कि क्या इस बार भी बीजेपी सभी सीटों पर अन्य पार्टियों का सुपड़ा साफ करेगी या फिर कांग्रेस या अन्य दल सीटों पर विजय हासिल कर पाने में कामयाब हो सकेंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

साल 2019 में बीजेपी को 303 और एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं।

एनडीए को सात से नौ सीटें

रिपब्लिक न्यूज के मैटराइज एग्जिट पोल (Matrize Exit Poll) के अनुसार एनडीए को सात से नौ सीटें मिल रही है। जबकि इंडी गठबंधन (Indi Alliance) को एक से तीन सीटें मिल रही है।

चौटाला परिवार हिसार सीट से दे रहा एक-दूसरे को टक्कर

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में नौ पर (Haryana Exit Poll 2024) बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हिसार लोकसभा संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर चौटाला परिवार के तीन सदस्य बीजेपी, जजपा और इनेलो आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी: CM धाम

Pic Social Media

बीजेपी को मिल रही छह सीटें

न्यूज 24- दुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 6, इंडी गठबंधन को चार सीटें मिल रही है। हरियाणा में कुल सीटों की संख्या दस है।

कांग्रेस को 2 से 4 सीटें: इंडिया टीवी

इंडिया टीवी के अनुमान के अनुसार हरियाणा में बीजेपी 6 से 8 सीटें जीत रही है। जबकि कांग्रेस 2 से 4 सीटें जीत रही हैं।

बीजेपी छह से आठ सीटें जीत रहीं है: आज तक

आज तक के अनुमान के अनुसार इंडी गठबंधन दो से चार सीटें जीत रही हैं। जबकि बीजेपी छह से आठ सीटें जीत रही हैं। पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने सभी दस की दस सीटें जीती थीं।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा (Lok Sabha) के छठे चरण यानी 25 मई को चुनाव हो गया है। प्रदेश में 65 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा में बीजेपी, कांग्रेस, जजपा और इनेलो की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसी क्रम में आज एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं।

करनाल विधानसभा सीट पर भी हुआ उपचुनाव

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव हुआ था। इसी के साथ एक विधानसभा सीट करनाल पर भी उपचुनाव हुआ था। हरियाणा में कांग्रेस और आप का गठबंधन है। यहां नौ सीटों पर कांग्रेस तो एक सीट कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

क्‍या है ओपिनियन पोल?

ओपिनियन पोल (Opinion Polls) भी एक चुनावी सर्वे होता है, लेकिन ये एग्जिट पोल से बिल्‍कुल अलग होता है। इसमें चुनाव से पहले मतदाताओं से उनके विचार पूछे जाते हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे चल रही है। जनता से राजनीतिक दलों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली जाती है।

क्‍या है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदान के बाद होने वाला एक सर्वे होता है। इसमें मतदान कराने वाली एजेंसियों से वोटिंग की जानकारी ली जाती है और उसके बाद नतीजों का अंदाजा लगाया जाता है कि किसकी जीत पक्‍की होने वाली है। हालांकि ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। इससे केवल अंदाजा लगाया जाता है कि रिजल्‍ट कैसा होने वाला है।