Haryana Election: Why is Nayab Saini's seat changed in every election?, understand the political mathematics.

Haryana Election: हर चुनाव में क्यों बदल दी जाती है Nayab Saini की सीट?, समझिए सियासी गणित

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Legislative Assembly 2024) के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने लाडवा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लहर है। इन सबके बीच एक सवाल यह उठ रहा है अगर प्रदेश में BJP की लहर है, तो पार्टी ने उनकी सीट क्यों बदल दी। ऐसा नहीं है कि पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदली है। हर चुनाव में उनकी सीट बदल दी जाती है। 15 साल में नायब सैनी ने पांच चुनाव लड़े, लेकिन चार बार उन्हें अलग-अलग सीट से चुनाव लड़ना पड़ा। आइए, समझते हैं नायब सिंह सैनी का सियासी गणित।

ये भी पढ़ेंः Haryana Election: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट..टेंशन में कांग्रेस!

PIC Social Media

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस बार BJP ने लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतरा है। इससे पहले नायब सैनी करनाल से विधायकी का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। साल 2009 में नायब सैनी ने पहला चुनाव लड़ा था और तब से अब तक वे  हरियाणा की तीन सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। नायब सिंह सैनी के राजनीतिक करियर का यह पांचवां चुनाव है और चौथी सीट है। हालांकि, नायब सैनी की सियासी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। साल 2009 में सैनी ने नारायणगढ़ से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। उस वक्त कांग्रेस के राम कृष्ण ने इस सीट से जीत हासिल की।

2014 विधानसभा चुनाव में BJP ने एक बार फिर से नायब सैनी पर भरोसा किया और उन्हें दोबारा नारायणगढ़ से ही टिकट दिया। इस चुनाव में सैनी सैनी ने जीत का परचम लहराया और BJP की उम्मीदों पर खरे उतरे। इस जीत से BJP में उनका कद बढ़ गया और मनोहर लाल की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 2019 लोकसभा चुनाव में BJP ने उन्हें कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को हराकर लोकसभा पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Haryana Election: मेरिट के आधार पर ‘हमने लाखों युवाओं को दी सरकारी नौकरी- CM Nayab Saini

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की सियासी जीवन में सबसे अहम दौर 2023 में आया। जब उन्हें हरियाणा BJP का अध्यक्ष बनाया गया। साल बदलते ही उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया दिया गया। 12 मार्च, 2024 को सैनी हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के अंदर विधायक बनना था। लिहाजा, पार्टी ने उन्हें मनोहर लाल के गढ़ कहे जाने वाले करनाल से लड़ाया। इस सीट पर नायब सैनी ने जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री बनें रहे।

हालांकि, इस चुनाव में सैना ने करनाल से चुनाव लड़ने का दावा किया था, लेकिन उन्हें लाडवा से टिकट मिल गया। हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा था कि नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सैनी ने बड़ौली के बयान को भी नकार दिया था। खैर, सैनी के सामने अब नई चुनौती है। सैनी को पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरना है। इस बार उनके कंधों पर BJP को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने की जिम्मेदारी भी है।