CM Nayab Saini

Haryana: तीज के रंग में रंगीं CM Nayab Saini की पत्नी..जमकर किया डांस

राजनीति हरियाणा
Spread the love

तीज के रंग में रंगीं CM Nayab Saini की पत्नी

Haryana News: तीज का पर्व देशभर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा में तीज पर्व का रंग अलग ही देखने को मिलता है। इसी तीज पर्व को लेकर करनाल के डीएवी वूमेन कॉलेज (DAV Women’s College) में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) की पत्नी सुमन सैनी (Suman Saini) भी शामिल हुईं। उनके साथ इस कार्यक्रम में पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता (Renu Bala Gupta) भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डांस प्रोग्राम के साथ कई तरह की सांस्कृतिक परंपराओं को भी निभाया गया। सीएम नायब सिंह (CM Naib Singh) की पत्नी सुमन सैनी ने यहां हरियाणवी गीत पर जमकर डांस किया और साथ ही हरियाणवी गीत भी गाईं।

ये भी पढ़ेंः Haryana: दुग्ध प्लांटों की डिफाल्ट राशि पर विवादों का समाधान स्कीम को मंजूरी

ये भी पढ़ेंः Haryana मंत्रिमंडल ने 14 शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की दी मंजूरी

तीज पर्व की शुभकामनाएं दी

आपको बता दें कि संगीत के कार्यक्रम के बाद सुमन सैनी ने झूले का आनंद भी लिया। इस दौरान सुमन सैनी ने कहा कि वैसे तो तीज का पर्व कल है, लेकिन हरियाणा में एक सप्ताह पहले से ही तीज के कार्यक्रम शुरू हो जाता है। इसी पर्व में शामिल होने आज मैं करनाल आई हूं। यहां सभी के साथ मैंने तीज पर्व का खूब आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे राज्य की महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह सभी का सुहाग सलामत रखें।

सुहाग का प्रतीक है यह पर्व

हरियाणा के कल्चर को लेकर सुमन सैनी ने कहा कि तीज एक उत्सव है जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे कल्चर के बारे में जागरूक करने का काम करेगा, जिससे यह परंपरा आगे बढ़ेगी। इस पर्व की सबसे खास बात यह है कि इस पर्व में बहनों के मायके से कोथली आती है। ऐसा माना जाता है कि तीज में सास और बहू एक साथ नहीं रहती। जिन महिलाओं की शादी के बाद पहली तीज है वह अपने मायके में इस त्यौहार को मनाती हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर रेणु बाला ने कहा कि यह पर्व सुहाग का प्रतीक है। बहनें इसमें प्रकृति का आनंद लेती हैं। यहां आज सीएम नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी हमारे बीच है। वह यहां छात्रों के साथ खुशियां बांट रही हैं।