CM Nayab Saini

हरियाणा के CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान.. नामदेव धर्मशालाओं मिलेंगे 31 लाख

राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने किया बड़ा ऐलान, नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख देने की घोषणा

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत शिरोमणि नामदेव जी (Saint Shiromani Namdev Ji) की जयंती पर महम धर्मशाला रोहतक के लिए 21 लाख रुपए और प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं (Namdev Dharamshala) के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी है। इसका साथ ही सीएम सैनी ने प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम नामदेव महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ेंः CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान.. MP में मंत्रियों अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले

आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संत नामदेव जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश से आए नामदेव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने में लगा दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। नामदेव समाज के लोगों ने इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि समस्त नामदेव समाज का सम्मान है।

ये भी पढे़ंः CM Bhajanlal Sharma का बड़ा ऐलान..रक्षाबंधन पर महिलाएं करेंगी फ्री यात्रा

हर वर्ग के लोगों के लिए 24 घंटे खुले सीएम आवास के दरवाजे

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे प्रदेश के हर समाज और हर वर्ग के लिए 24 घंटे खुले हैं। सीएम ने इस मौके पर संत नामदेव समाज के लोगों द्वारा रखी गई एक दर्जन से अधिक मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपए वार्षिक कर दी गई है। इसके साथ ही नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दे दिए गए हैं।