कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से लिया आशीर्वाद

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र (Kuruksetra) स्थित सीएम कैंप कार्यालय और गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचे। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए। गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचने पर सीएम ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा: CM सैनी ने दी बड़ी खुशख़बरी.. हिसार हवाई अड्डे से चंडीगढ़ समेत 5 राज्यों के लिए शुरू होंगी उड़ानें

Pic Social media

सीएम नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने दोनों जगहों पर आए कार्यकर्ताओं से मुलाकार कर उनसे बातचीत किए, साथ ही उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस दौरान यहां पर आए लोगों से, उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी उनके कार्य है, वे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि आमजन को अपने कार्यों को करवाने में सुगमता हो, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन हर जिले में किया जा रहा है। कार्य दिवस पर प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक जिला और ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारी लोगों की समस्या सुनकर उनका निवारण किया जा रहा है। जो भी कामों से संबंधित रिपोर्ट होती है, वह उपायुक्त के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय भी पहुंचाई जा रही है। मकसद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

ये भी पढे़ंः सांसद यूसुफ पठान पर वडोदरा नगर निगम की टेढ़ी नजर..अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

Pic Social Media

इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां, कुरुक्षेत्र 48 कोस के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि बतान, अनुसूचित घुमंतू जाति बोर्ड से जयसिंह पाल, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, जिप के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, देवी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।