Greater Noida West: NB Mart: साल 2024 के आखिरी दिन गुजर रहे हैं। एक तरफ क्रिसमस की धूम है तो दूसरी तरफ नए साल का इंतज़ार किया जा रहा है। इस बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 में स्थित NB Mart में Winter carnival का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 21 दिसम्बर से होगी जो 3 दिन यानि 23 दिसंबर तक चलेगा। NB MART मार्किट संस्कृति, Apex Aura, CRC, Casa Royal के पीछे सेक्टर 1 की एक बड़ी मार्केट है।

इस Winter carnival में गेम्स, स्नो फॉल, किड्स एक्टिविटी, मैजिक शो, डीजे नाइट, डांस विद Santa आदि एक्टिविटी का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपनी फैमिली और बच्चों के साथ क्रिसमस कार्निवल का लुत्फ उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए शो के आयोजनकर्ता सुमित सक्सेना 9818135811 से संपर्क कर सकते है।