There is a danger to life in this society of Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी के लोगों को जान का ख़तरा!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले निवासियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शायद इसीलिए इसे समस्याओं का शहर कहा जाता है। बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा की सोसायटी निराला एस्टेट(Nirala Estate) से आ रही है, जहां सोसायटी के बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: मां वीडियो बनाती रही, बेटी को समंदर लील गया, देखिए ये खतरनाक वीडियो

pic-social media

बेसमेंट के 84 पिलर ऐसे हैं जिनमें से पानी निकल रहा है। सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि इससे स्ट्रक्चर कमजोर हो रहा है। उनकी जान आफत में है, लोगों को अपनी जान की चिंता सता रही है। आरोप है कि ना बिल्डर सुन रहा है ना ही प्राधिकरण की तरफ से कोई कार्रवाई की जा रही है।

1 साल पहले हुआ था सर्वे

वीडियो जारी कर निवासियों ने आरोप लगाया है कि 1 साल पहले सोसायटी में सर्वे हुआ था। उस दौरान 84 पिलर ऐसे पाए गए थे जहां से पानी निकल रहा था। पानी रिसाव की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी जंग लगता है। यह सर्वे पिछले साल जुलाई के महीने में हुआ था। 1 साल बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया है। आज भी उन्हीं 84 पॉइंट से पानी निकल रहा है।

मेंटेनेंस विभाग नहीं देता कोई जवाब

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसाय टीमें बढ़ रही समस्याओं का जब वह मेंटेनेंस विभाग द्वारा जवाब मांगते हैं तो कोई भी जवाब नहीं देता है। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मोटी रकम देने के बावजूद उनको सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है। आए दिन कोई ना कोई समस्या लगी रहती है। आरोप है कि अभी बरसात का मौसम नहीं आया उससे पहले ही सोसायटी में पानी की समस्या आ गई है। बरसात होने पर पानी रिसाव की समस्या और बढ़ जाएगी।