Greater Noida west: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल(Yatharth Hospital) से आ रही है। जहां सुबह एक साथ सैंकड़ों कर्मचारी हॉस्पिटल के बाहर निकल आए और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक कर्मचारी समय पर सैलरी ना मिलने और तय काम के घंटे से ज्यादा काम करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
