ग्रेटर नोएडा पुलिस..‘लाल कार’ और खौफ़

दिल्ली NCR
Spread the love

ग्रेटर नोएडा में एक लाल रंग की i-20 कार पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कार से आए दिन ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर स्टंट किया जाता है। जानलेवा स्टंट करते हुए कार का चालान भी होता है लेकिन उसके बावजूद भी स्टंटबाजी बंद नहीं हो रही है। इस गाड़ी के अब तक 1 लाख 33,000 रुपए के चालान कट चुके है।

शुक्रवार को भी इस कार में सवार युवक ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार से फिल्मी स्टंट किया। जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने 37000 का चालान काट दिया। लेकिन स्टंटबाजी में कोई फर्क अभी तक नज़र नहीं आया।

उसके बाद नोएडा पुलिस हरकत में आई और स्टंट करने वाली लाल रंग की आई-20 कार को आखिरकार पकड़ ही लिया। पुलिस ने इस दौरान उसके चालक को भी गिरफ्तार किया और कार को सीज कर दिया। साथ ही गाड़ी की आरसी और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

2019 से अब तक 15 बार कटा चालान

यह आई 20 गाड़ी UP16AW5079 किसी श्यामवीर के नाम है। जोकि ग्रेटर नोएडा के कामबख्शपुर डेरिंग गांव के पते पर रजिस्टर्ड है। इस गाड़ी के अब तक 133000 रुपये के चालान काटे जा चुके हैं। इसमें स्टंटबाजी करने पर 37000 का चालान 14 अप्रैल 2023 को काटा गया। 19 मार्च को 5500 रुपए का चालान काटा गया। वहीं 6 मार्च 2023 को स्टंटबाजी और रश ड्राइविंग करने पर 37000 का चालान काटा गया। 2019 से लेकर अब तक इस गाड़ी के करीब 15 चालान काटे गए।

(सौ. भास्कर)