Greater Noida

Greater Noida: इस जगह पर बनेगा Olympic Sports Park!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida के लोगों के लिए अच्छी खबर है।

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों (People) के लिए अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा में इस जगह पर ओलिंपिक स्पोर्ट्स पार्क (Olympic Sports Park) बनेगा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) की पहचान आज पूरे देश में है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने यूपी सरकार का सम्मान बढ़ाया है। अब यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) भी उत्तर प्रदेश सरकार के सपनों को पूरा करने में लगा हुआ है। अब बड़ी घोषणा की गई है। जहां यमुना सिटी में ओलंपिक पार्क बनाया जाएगा। इसको यमुना सिटी (Yamuna City) के ‘स्पोर्ट्स पार्क’ का नाम दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Metro के यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी ख़बर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के अधिकारियों ने बताया कि यह स्पोर्ट्स पार्क (Sports Park) क्षेत्र के सेक्टर-22F और सेक्टर-23B में बनेगा। यहां पर हर प्रकार के गेम्स हुआ करेंगे। इस पार्क को ऐसे विकसित किया जाएगा, जिसमें ओलंपिक गेम्स आसानी से हो सकेंगे। इसी के साथ लग्जरी रूम्स भी आसपास बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ी रह सकेंगे। ओलंपिक गेम्स के लिए स्टेडियम होते है। यहां पर भी वैसी सुविधा मिलेगी।

सभी सुविधाएं मिलेंगी

ओलंपिक विलेज (Olympic Village) में स्टेडियम के अलावा स्पोर्ट्स क्लब, कोचिंग सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, थीम पार्क, मॉल, प्लाजा, थीम पार्क आदि विकसित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को एक छत के नीचे सारी जगह सारी सुविधाएं मिल सकें। ओलंपिक का आयोजन कराने के लिए एक जगह खेलों के स्टेडियम होने जरूरी हैं।

खिलाड़ियों के ठहरने के लिए मकान बनेंगे

यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) क्षेत्र में ओलंपिक विलेज को 52 हेक्टेयर में विकसित करने की संभावना है। इसमें 5000 घर बनाए जाएंगे, जिससे यहां विभिन्न देशों से आने वाले खिलाड़ी ठहर सकें और उन्हें वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का अनुभव प्रदान हो सके।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह (CEO Arunvir Singh) ने कहा, ‘ओलंपिक विलेज और ओलंपिक सिटी को विकसित करने की बाधा दूर हो गई है। अब प्राधिकरण इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।’

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर खतरनाक जानवर का अटैक

यमुना सिटी का तेजी से हो रहा विकास

आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हो रहा है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है। तेजी के साथ लोग बसने लगे हैं। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद और ज्यादा विकास होगा। एक अनुमान के मुताबिक आने वाले कुछ सालों में यमुना प्राधिकरण में लोगों की आबादी 10 लाख हो जाएगी।