ग्रेटर नोएडा का पागल कुत्ता, 20 मिनट में 25 लोगों को काटा

दिल्ली NCR
Spread the love

खबर ग्रेटर नोएडा के दादरी से है। जहां एक पागल कुत्ते का आंतक सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम ये है कि लावारिस कुत्ते ने 20 मिनट में 25 लोगों को काट कर घायल कर दिया। जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। जिससे मंडी में हड़कंप और अफरातफरी मच गई। कुछ ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन असफल रहे।

कुत्ते के काटे जाने के बाद इलाज कराने के लिए लोग दादरी के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) पहुंचे। वहां केवल 8 लोगों को इंजेक्शन लग पाया। इंजेक्शन कब खत्म हो गया पता भी नहीं चला। आम तौर पर एक साथ इतने लोगों को कुत्ता काट ले ऐसा होता नहीं है। लेकिन यहां जब एक साथ 25 लोग पहुंचे तो अस्पताल में इंजेक्शन कमी हो गई।

दोपहर 3:00 बजे के करीब एक आवारा कुत्ता घुमता हुआ सब्जी मंडी इलाके में आया। उसके सामने जो भी आया उसे काटना शुरु कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते से आतंकित लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने डंडा निकाल करके कुत्ते को भगाने की कोशिश की तो कई लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन कुत्ता किसी के हाथ नहीं आया और वहां से भाग गया। फिलहाल निगम के कर्मचारी पागल कुत्ते की तलाश में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *