Up Weather

UP वालों के लिए अच्छी ख़बर..IMD ने बताया कब होगी बारिश?

उत्तरप्रदेश
Spread the love

Up Weather: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू पड़ रही है। भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) के उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर लोगों की चिंता खत्म कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बहुत ही जल्द लू का कहर समाप्त होने वाला है। आज और कल पूरे प्रदेश में प्रचंड लू और तपन का प्रकोप बना रहेगा। 18 को पश्चिमी यूपी (UP) में प्रचंड लू चलेगी लेकिन पूर्वी यूपी में लू का असर काफी कम हो जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बौछारें भी पड़ सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। 20 और 21 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने या गरज चमके साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः बच्चों के पेरेंट्स के लिए ज़रूरी ख़बर आ गई..पढ़िएगा ज़रूर

Pic Social Media

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आगामी चार-पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra), छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।

पूर्वी यूपी (Eastern UP) से सेट बिहार में 20 जून को मानसून आने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून के राज्य प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा शनिवार को कर दी गई है। 20 जून को मानसून उत्तर-पूर्व भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एन दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाने लगेंगे। वहीं 20 जून से सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः घर बैठे शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी ₹30000-50000 रुपए तक की कमाई

बिहार (Bihar) में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां तेजी से बन रही हैं। राज्य के कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा तेज हुआ है। इस कारण से लोग पसीने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। शाम में चलने वाली तेज हवाओं में शीतलता है। यह मौसम मानसून के आगमन का संकेत है। सूबे में मानसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है।