Chandigarh RPF till 15th July for smart parking

चंडीगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर..स्मार्ट पार्किंग के लिए 15 जुलाई तक RPF

पंजाब
Spread the love

Chandigarh News: चंडीगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ में स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट (Smart Parking Project) पर अब तेजी से काम किया जा रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Nagar Nigam) से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम 15 जुलाई तक स्मार्ट पार्किंग योजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (Request For Proposal) जारी कर देगा।
ये भी पढ़ेः 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए गुड न्यूज़

Pic Social Media

आपको बता दें कि इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने बैठक कर सभी तैयारियां कर ली हैं। क्योंकि जून माह में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी और पार्किंग की नई दरें तय कर दी थीं।

स्मार्ट पार्किंग में करीब 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (Request For Proposal) के बाद अगस्त-सितंबर तक इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की सभी पार्किंग को स्मार्ट बनाने के लिए ठेकेदार को पहले साल में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसलिए यह टेंडर 10 से 15 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा। ठेकेदार से पेमेंट पेनाल्टी और अन्य सभी शर्तें तय कर दी गई हैं। इन्हें रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के जरिए प्रकाशित किया जाएगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः मानसून की किसी भी परिस्थति ने निपटने के लिए पंजाब तैयार: अनुराग वर्मा

पार्किंग को लेकर चंडीगढ़ में हुआ था विवाद

चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Nagar Nigam) की तरफ से 25 जुलाई 2023 की बैठक के दौरान पार्किंग को लेकर एक प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रजिस्टर्ड गाड़ियों के लिए अलग रेट तय किए गए थे। जबकि ट्राईसिटी यानी इन तीनों शहर से बाहर आने वाली गाड़ियों के लिए डबल रेट रखा गया था।

Pic Social Media

इसको लेकर काफी राजनीतिक विवाद हुआ था। पंजाब और हरियाणा (Punjab And Haryana) की तरफ से नगर निगम के इस प्रस्ताव का विरोध किया गया था। दोनों प्रदेशों के नेताओं की तरफ से चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को इस मामले में ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद बनवारी लाल पुरोहित ने इस प्रस्ताव पास नहीं किया।