anchor deepika yadav will join india tv

Anchor Deepika Yadav का टाइम्स नाउ को गुड बाय..नई शुरुआत जल्द

TV
Spread the love

Anchor Deepika Yadav टीवी पत्रकार दीपिका यादव ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) को अलविदा कह दिया है। ख़बर है कि दीपिका जल्द ही बड़े न्यूज में एंकरिंग करती नजर आएंगी।

दीपिका करीब साढ़े तीन साल से सीनियर करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और सुबह सात बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं। दीपिका के मुताबिक वो जल्द ही एक बड़ा चैनल में जॉइन करेंगी। सूत्रों के मुताबिक दीपिका इंडिया टीवी(India Tv) जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Itv Network: इंडिया न्यूज में दो बड़े पत्रकारों की एंट्री..चैनल को ले जाएंगे आगे

मूल रूप से गुजरात की रहने वाली दीपिका को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। अपनी पढ़ाई-लिखाई गुजरात से करने के बाद उन्होंने ‘नेटवर्क18’ (हैदराबाद) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। दीपिका पूर्व में ‘एबीपी न्यूज’ और ‘जी न्यूज’ में भी काम कर चुकी हैं।

ख़बरी मीडिया की ओर से दीपिका यादव को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।