अनुराग ठाकुर से लेकर स्मृति ईरानी..जानिए मोदी कैबिनेट से कितने मंत्री आउट?

TOP स्टोरी Trending चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

PM Modi 3.0: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ ले चुके हैं। मोदी सरकार (Modi Government) में इस बार कुल 71 मंत्री शामिल हुए हैं। मोदी के साथ कई नेताओं ने आज शपथ ली है। मोदी सरकार के इस मंत्रिमंडल में कई पुराने मंत्रियों को शपथ नहीं दिलाई गई है। इनमें निसिथ प्रमाणिक, नारायण राणे, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर जैसे कई बड़े नाम हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो चुनाव हारने की वजह से मंत्री पद की रेस से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः सिद्ध होगा विकसित भारत का संकल्प: CM धामी

Pic Social media

अमेठी से हार का सामना करने वाली स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और चुनाव जीतने वाले पुरुषोत्तम रुपाला (Purushottam Rupala) को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। करीबी मुकाबले में शशि थरूर से हारने वाले राजीव चंद्रशेखर को भी नई सरकार में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही खीरी लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले अजय मिश्रा टेनी, बक्सर से हारने वाले अश्विनी चौबे का मंत्री पद से पत्ता कटा है। वहीं, हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अनुराग ठाकुर को भी मंत्री पद से दूर रखा गया है।

इन मंत्रियों का नहीं मिला मौका

आपको बता दें कि अश्विनी चौबे, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, जनरल वीके सिंह, राजकुमार रंजन सिंह, अर्जुन मुंडा, आरके सिंह, कपिल पाटिल, नारायण राणे, भगवत कराड, राजीव चंद्रशेखर, निसिथ प्रमाणिक, अजय मिश्रा टेनी, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे को नए कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है।

मौजूदा और पूर्व मंत्री जिन्हें नहीं मिली जगह

नारायण राणे (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
अनुराग ठाकुर (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
पुरुषोत्तम रूपाला (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
अर्जुन मुंडा (चुनाव हार गए)
स्मृति ईरानी (चुनाव हार गईं)
आर के सिंह (चुनाव हार गए)
महेंद्र नाथ पांडेय (चुनाव हार गए)

राज्य मंत्री

अश्विनी कुमार चौबे (चुनाव नहीं लड़े)
वी के सिंह (चुनाव नहीं लड़े)
साध्वी निरंजन ज्योति (चुनाव हार गईं)
संजीव बालियान (चुनाव हार गए)
राजीव चंद्रशेखर(चुनाव हार गए)
दर्शना जरदोश (टिकट नहीं मिला)
वी मुरलीधरन (चुनाव हार गए)
मीनाक्षी लेखी (टिकट नहीं मिला)
देवूसिंह चौहान (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
पिछली सरकार में राज्य मंत्री रहे और भी कई मंत्रियों को रिपीट नहीं किया गया है

मंत्रिमंडल में एनडीए के कई नेता

इस बार के चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिल पाया है। लेकिन एनडीए जरूर 272 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है। ऐसे में इस बार के सरकार में एनडीए के घटक दलों की भूमिका अहम हो गई है। यही कारण है कि बीजेपी कई ऐसे नेता जो चुनाव जीते हैं फिर भी उन्हें मंत्री पद से दूर रखा गया है।

कई नये चेहरे बनेंगे मंत्री

एक कारण यह भी है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी मंत्री बनाया गया है। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इन लोगों को भी शामिल किया गया है। इस वजह से भी बीजेपी के सांसद इस बार मंत्री नहीं बना पाए हैं।

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए ये नेता

इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान इस बार मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। जीतनराम मांझी, जो बिहार के सीएम भी रह चुके हैं। इस बार उन्हें भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं जेडीयू नेता ललन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद जुएल उरांव भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं।