Fengshui

Fengshui: आज ही घर लाएं फेंगसुई की ये चीजें..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu-homes
Spread the love

Fengshui: फेंगसुई की ये चीजें बदल देंगी आपकी किस्मत, आज ही लाएं घर

Fengshui: अगर आप भी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। कभी कभी होता है कि संघर्ष करने के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से घर का वास्तु दोष (Vastu Defects) भी बड़ा कारण माना जाता है। जैसे वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति (Indian culture) में घर की सकारात्मक ऊर्जा को संवारने के लिए प्रयोग में लाया जाता है, वैसे ही फेंगशुई शास्त्र भी चीन से जुड़े नियम और उपाय दिए गए हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ठीक 2 दिन बाद बदलेगी बृहस्पति की चाल.. ये राशि वाले लोग होंगे मालामाल!

Pic Social Media

आपको बता दें कि फेंगशुई शास्त्र (Feng Shui Shastra) में ऐसे बहुत सारे नियम और उपाय हैं जिनका पालन करके व्यक्ति सोए हुए भाग्य को भी जगा सकता है। यह उपाय न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करने में सहायता करता है, बल्कि जीवन में सफलता और समृद्धि को भी आकर्षित कर सकते हैं। आज हम आपको फेंगशुई शास्त्र के कुछ ऐसे ही प्रभावी टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं इन विशेष फेंगशुई टिप्स के बारे में…..

फिश पॉट से है ये लाभ

घर में फिश पॉट रखना काफी लाभकारी माना जाता है। घर के फिश पॉट में आप हमेशा आठ गोल्डन फिश और एक काले रंग की फिश रखनी चाहिए। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और घर में भी खुशहाली आएगी। आप फिश एक्वेरियम घर के ड्राइंग रुम में भी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ेंःSawan Vastu Tips: सावन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Pic Social Media

कछुआ लाएगा खुशहाली

फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में आप कछुआ रखें तो इससे कामयाबी भी आती है। लेकिन कछुए का मुख घर की तरफ होना चाहिए। कछुआ लेकिन हमेशा घर में अकेला ही रखें इससे ही आपके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

ड्रैगन रखने से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

घर में ड्रैगर रखना भी काफी लाभकारी है। ड्रैगन रखना भी शुभकारी माना गया है। यह हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आप घर में ऐसा ही ड्रैगन रखें जिसके पंजे में मोती और एक क्रिस्टल हो। ऐसा ड्रैगन जीवन में तरक्की लाता है और मानसिक परेशानियां भी इससे दूर होंगी।

क्रिस्टल लैंप

फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, अगर आप घर में आय के साधन बढ़ाने के लिए क्रिस्टल लैंप या क्रिस्टल ग्लोब भी जरु रखें। इससे आपके जीवन में धन और समृद्धि का आगमन होता है। लाल रिबन में आप सिक्के बांधकक घर में लटकाएं। इससे भी जीवन में खुशहाली आती है।

लॉफिंग बुद्धा

घर में लॉफिंग बुद्धा रखना भी बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में आप इसे रख सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हर कार्य में भी आपको सफलता जरुर मिलेगी। लेकिन लॉफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के सामने न रखें।