मशहूर साहित्यकार सुरजीत पातर का निधन..CM मान ने नम आंखों से दी विदाई

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर (Surjeet Singh Patar) का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी गिनती में दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी सुरजीत पातर को श्रद्धांजलि दी और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।
ये भी पढ़ेः मैं पंजाब का पहला मुख्यमंत्री हूं जिसे लोग भाई जी कहकर बुलाते हैं: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

अंतिम यात्रा के दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी श्रद्धांजलि दी और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। अंतिम विदाई देने वाले जहां तांता लगा हुआ था, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि आज लुधियाना में पातर साहब जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ अपना दुख साझा किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति दें। बेशक पातर साहब जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन पंजाब और पंजाबियत के प्रति उनके दर्द को व्यक्त करने वाली उनकी रचनाएं हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा ऐलान..पंजाब में एक भी युवा को बिना नौकरी के नहीं रहने दूंगा

बता दें कि सुरजीत सिंह पातर (Surjeet Singh Patar) का गत शनिवार सुबह लुधियाना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनकी उम्र 79 साल थी। आज लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दुनिया भर में हैं सुरजीत पातर के प्रशंसक

दुनिया भर में रहने वाले पंजाबी मातृभाषा से प्यार करने वाले लोग और कई अन्य हस्तियां सुरजीत पातर (Surjit Patar) की प्रशंसक हैं। लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सुरजीत पातर के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि वह अक्सर मंच से कहते हैं कि जे आई पतझड़ तां फेर की है, तू अगली रूत च यकीन रखी…।