नोएडा में जंगल सफारी का मजा..पढ़िए जू थीम पार्क की पूरी डिटेल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा में जंगल सफारी (Jungle Safari) का मजा मिलेगा। एनसीआर का पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क (Zoo Theme Park) नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास बनने जा रहा है। करीब 6 महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा। यहां कबाड़ से बने आर्टिफिशियल जानवरों (Artificial Animals) को रखा जाएगा। जिनको लोहे के कबाड़ से बनाया गया है। जू थीम पार्क की पूरी डिटेल
पढ़िए…
ये भी पढ़ेः Jaypee के 20 हज़ार फ्लैट ख़रीदारों के लिए बड़ी ख़बर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि ये जानवर अपनी आवाज में बोलेंगे। रात में इनकी आंख चमकेगी, गर्दन के साथ इनके हाथ पैर भी हिलेंगे। इन जानवरों को 4डी कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा रहा है। इसको बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब पार्क में इनको लगाया जाएगा।

नोएडा जंगल ट्रेल नाम दिया गया

इन पार्क को नोएडा जंगल ट्रेल (Noida Jungle Trail) नाम दिया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क है। इस पार्क को तीन जोन में बांटा गया है। 18.27 एकड़ में इसे बनाया जा रहा है। पार्क नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस के दोनों और ओखला की ओर जाने वाले कट के पास डेवलप किया जा रहा है।

पार्क को एक फुट ओवर ब्रिज और एक अंडर पास से कनेक्ट किया जाएगा। पार्क के एक हिस्से में नाइट सफारी भी की जाएगी। इसलिए अंडर पास के जरिए पार्क के दोनों हिस्से को जोड़ा जा रहा है। इस अंडर पास से ई कार्ट जाएंगे।

Pic Social Media

3 जोन में बांटा गया पार्क

पार्क (Park) को 3 जोन में बांटा गया है। पहला जोन-ए 4.05 एकड़ का है। इसमें पार्किंग, एंपीथियेटर (1000 लोगों की क्षमता का ), फूड कोर्ट और ऐग्जीबिशन एरिया है। यहां 8 बसों और 76 कारों की पार्किंग होगी। जोन-बी 8.77 एकड़ का बनाया जा रहा है। इसमें ट्रोपिकल रेन फारेस्ट , ग्रास लैंड , वेट लैंड को बनाया जाएगा।

जोन-ए और बी को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे के ऊपर एक एफओबी बनाया जाएगा। तीसरा जोन-सी 5.45 एकड़ का है। इसमें आईएस लैंड ओसियन, ट्रेमप्रेट फारेस्ट और पोलर रीजन होगा। इस पार्क को बनाने वाली कंपनी ही इसका संचालन और मेंटेनेंस करेगी। पार्क में आने वाले लोगों के लिए टिकट रखा जाएगा जिसका 50-50 प्रतिशत राजस्व की हिस्सेदारी होगी।

पार्क में सभी पर्यावरण से संबंधित जानवरों को रखा जाएगा

  • एनसीआर का पहला पार्क होगा जिसमें ई कार्ट के जरिए जंगल नाइट सफारी होगी।
  • पार्क में जल, मरुस्थल, बर्फ और घने जंगलों में रहने वाले 800 जानवरों को बनाया जाएगा।
  • फूड कोर्ट होगा, किड्स प्ले एरिया बनाया जाएगा, पिकनिक स्पॉट होगा।
  • वेस्ट के जरिए आउटडोर फर्नीचर, आउटडोर लाइटिंग और शॉप बनाई जाएंगी।
Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida वालों गलती से भी पूल पार्टी की तो भुगतेंगे!

500 टन से तैयार किए जा रहे डायनासोर, गेंडा, भालू, क्वाला, पांडा

पार्क में 500 टन लोहा वेस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। इस लोहे से जंगली जानवरों को बनाया गया है। इसमें विलुप्त जानवरों को भी शामिल किया गया है। जिसमें डायनासोर और उसकी अन्य जातियां के जानवर शामिल है। इसे पूर्णता लोहे से बनाया गया है। जिसमें उनकी आवाज को सॉफ्टवेयर के जरिए फीड की गई है।

इसके बाद लोहे से पार्क में स्कल्पचर बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग भी किया जाएगा। इस पार्क को बनाने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसमें हाथी, पैंगुविन, शेर, जिराफ, बर्ल्डस, बत्तख, फ्लेमिंगो, बटरफ्लाई, जंगली भैंसे, डायनासोर, गेंडा, मोर, भालू, क्वाला, पांडा आदि को बनाया जाएगा।

Pic Social Media

इस पार्क में नाइट सफारी भी कर सकेंगे

नोएडा जंगल ट्रेल (Noida Jungle Trail) में आप नाइट सफारी भी कर सकेंगे। यहां बनाया जाने वाला अंडर पास करीब दो करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण प्राधिकरण करेगा। इस अंडर पास में ई कार्ट और पैदल जाया जा सकेगा। इस अंडर पास और पार्क को फसाड और अन्य कॉन्सेप्ट लाइटों से सजाया जाएगा। ताकि ये दिखने में बिल्कुल जंगल का लुक दे। इस अंडर पास का निर्माण जून में शुरू हो जाएगा। ये पार्क करीब 27 मीटर लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 6 मीटर के आसपास होगी। ताकि ई कार्ट आसानी से निकल सके।